UP News: आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कंटेनर में जा घुसी तेज रफ्तार कार… पांच लोगों की मौत – INA

Azamgarh Accident: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. इस भीषण एक्सिडेंट में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी, जिससे कार सवार पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है.
जानकारी के अनुसार, यह हादसा जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 238 के पास हुआ. दरअसल, हरियाणा नंबर की एक स्विफ्ट डिजायर मऊ से लखनऊ की तरफ जा रही थी, तभी अचानक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण था कि कार के परखच्चे उड़े गए. उसमें सवार पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
सड़क हादसे में पांच की मौत
टक्कर की जोरदार आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोग और अन्य गाड़ियों के चालाक तुरंत मदद को आगे आए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. घटना की जानकारी कंधरापुर थाने की पुलिस को दी गई. पुलिस तुरंत एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंच गई. कार से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मोचर्री में रखवा दिया गया है. मृतकों के परिजन के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा. घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.
तेज रफ्तार कार कंटेनर में जा घुसी
पुलिस क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटवा रही है, ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे. मृतकों में 2 महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित हो गई. तेज रफ्तार होने के कारण ड्राइवर कार को कंट्रोल नहीं कर पाया और बंद कंटेनर में घुस गया. घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि हादसे के सही कारणों को पता लगाया जा सके.
आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कंटेनर में जा घुसी तेज रफ्तार कार… पांच लोगों की मौत
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




