UP News: शर्मनाक! कौन लेगा शव, कौन देगा मुखाग्नि… मायका और ससुराल में ठनी, पोस्टमार्टम हाउस में बैठी पंचायत – INA

Ambedkar Nagar News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर ससुराल और मायके वाले दोनों आमने आ गए. बात इस कदर बिगड़ी कि पोस्टमार्टम हाउस पर ही पंचायत बैठ गई. पंचायत में ही इस बात का निर्णय हो गया कि शव कौन लेगा, मुखाग्नि कौन देगा और किस घाट पर अंतिम संस्कार होगा? दरअसल दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी मन मर्जी चला रहे थे, जिसके बाद पंचायत में बीच का रास्ता निकला.
मामला टांडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पियारेपुर खास का है. इसी गांव के रहने वाले सोनू की शादी तकरीबन साढ़े सात साल पहले हंसवर थाना क्षेत्र के एकड़ंगी गांव निवासी राजेश के बेटी चंदा से हुई थी. इन दोनों का एक छह साल का बेटा भी है. गुरुवार को चंदा का शव उसके ससुराल में घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ मिला था. चंदा के मौत की खबर जैसे ही उसके मायके वालों को मिली तो वे भी मौके पर पहुंच गए और चंदा की मौत पर सवाल उठाने लगे.
पोस्टमार्टम हाउस के सामने बैठी पंचायत
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिसका आज पोस्टमार्टम किया गया. चंदा एक दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी और उसका पति तमिलनाडु में था. पोस्टमार्टम के बाद शव को लेने के लिए दोनों ही पक्ष अड़ गए. बात बिगड़ती देख टांडा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा और टांडा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में मौजूद संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में घंटे भर वार्ता हुई.
ये भी पढ़ें: 30 मुकदमों वाला गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार, NCR में फैला रखा था नेटवर्क; ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा
मायके वालों को सौंपा गया शव
आखिर में यह निर्णय हुआ कि शव महिला के मायके वालों को सुपुर्द किया जाएगा. मुखाग्नि महिला का बेटा देगा. अंतिम संस्कार किस घाट पर होगा इसका भी निर्णय पंचायत में हुआ, क्योंकि दोनों ही पक्ष अलग अलग घाट पर अंतिम संस्कार के लिए अड़े थे. इसलिए तीसरे घाट अंतिम संस्कार पर सहमति बनी. शव को सीधे पोस्टमार्टम हाउस से लगंगड़ी पृथ्वीपुर ले जाया गया.
शर्मनाक! कौन लेगा शव, कौन देगा मुखाग्नि… मायका और ससुराल में ठनी, पोस्टमार्टम हाउस में बैठी पंचायत
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



