UP News: सिंघवी-सिब्बल से जाफरी तक… आजम खान की पैरवी के लिए कोर्ट में उतरे बड़े-बड़े वकील – INA

समाजवादी पार्टी नेता आजम खान का मामला फिर से सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. वकील निजाम पाशा ने ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दाखिल की है, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए मंजूरी दे दी है. पिछले ही दिनों पेन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आजम खान को राहत दी थी, जिसके बाद आजम रामपुर जेल से बाहर निकले थे, लेकिन जेल से निकलते ही उन्हें प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया.
इलाहाबाद हाई कोर्ट से आजम खान को राहत दिलाने में सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी ने अहम भूमिका निभाई थी. सिंघवी ने ही इस मामले में आजम की तरफ से पैरवी की थी, जिसके बाद कोर्ट ने आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला को इस मामले में राहत दे दी.
आजम खान के बचाव में उतरे दिग्गज वकील
इमरान उल्लाह- यूपी के पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल इमरान उल्लाह आजम खान के वकील हैं. हाई कोर्ट में कई मामलों में इमरान उल्लाह ही आजम की तरफ से पैरवी करते हैं. पिछले दिनों जब अखिलेश यादव आजम खान से मिलने रामपुर जेल गए थे, तब उनके साथ इमरान उल्लाह भी थे. इमरान उल्लाह को सपा सरकार के दौरान एडिशनल एडवोकेट जनरल बनाया गया था. वे इलाहाबाद हाई कोर्ट में पैरवी करते हैं.
कपिल सिब्बल- सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल भी आजम खान के कई मामलों की पैरवी सुप्रीम कोर्ट में कर रहे हैं. 2022 में कपिल सिब्बल की पैरवी के कारण आजम खान जेल से बाहर आ पाए थे. उस वक्त सपा ने आजम के कहने पर कपिल सिब्बल को राज्यसभा भेजा था. जौहर यूनिवर्सिटी मामले में कपिल सिब्बल ही आजम के वकील हैं.
अभिषेक मनु सिंघवी- लाइव लॉ के मुताबिक सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी भी आजम खान की पैरवी करने वाले वकीलों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. पेन कार्ड मामले को इलाहाबाद हाई कोर्ट में सिंघवी ने ही लीड किया. उनकी दलील सुनने के बाद आजम खान को हाई कोर्ट से राहत मिल गई. माना जा रहा है कि आगे भी सिंघवी आजम के कई मामलों की पैरवी कर सकते हैं.
एन.आई. जाफरी- सीनियर एडवोकेटर एनआई जाफरी भी इलाहाबाद हाई कोर्ट में अभिषेक मनु सिंघवी के साथ आजम की तरफ से पेश हुए थे. जाफरी इलाहाबाद हाई कोर्ट के सीनियर वकील हैं.
पी चिदंबरम- 2023 में आजम खान की विधानसभा सदस्यता मामले में पी चिदंबरम सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए थे. उसके बाद चिदंबरम आजम के लिए पेश नहीं हुए हैं.
निजाम पाशा- पाशा ने आजम की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. पाशा पहले भी कई मामलों में आजम की तरफ से कोर्ट का रूख कर चुके हैं.
आजम खान पर कितने केस दर्ज हैं?
इलाहाबाद हाईकोर्ट के हालिया फैसले के मुताबिक, आजम खान के खिलाफ कुल 93 आपराधिक मुकदमे दर्ज किए गए थे. इनमें से 81 मामले अभी भी अदालतों में लंबित हैं. इसके अलावा, आजम खान दो मामलों में सजायाफ्ता भी हैं। कई मामलों में उन्हें बरी भी किया जा चुका है.
हालांकि, आजम खान चुनाव नहीं लड़ सकते हैं. क्योंकि, पेन कार्ड मामले में उनके फैसले पर रोक नहीं लगी है. इसके अलावा आजम के खिलाफ 2 अन्य मामले में 2-2 साल की सजा सुनाई जा चुकी है.
सिंघवी-सिब्बल से जाफरी तक… आजम खान की पैरवी के लिए कोर्ट में उतरे बड़े-बड़े वकील
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,