खबर शहर , Agra News: गणेश मार्केट टीम ने छह विकेट से जीता मुकाबला – INA

किरावली। कस्बे के रामवीर क्रीड़ा मैदान में चल रहे डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन मंगलवार को गणेश मार्केट और सिद्ध बाबा टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें गणेश मार्केट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की।
टाॅस जीतकर सिद्ध बाबा टीम ने 12 ओवर में 72 रन बनाए। गणेश मार्केट टीम ने लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। गणेश मार्केट टीम टीम के खिलाड़ी कलुआ ने चार छक्कों और दो चौकों की मदद से 48 रन बनाए। उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। कमेंट्री मूला चौधरी और डोरीलाल इंदौलिया ने की। दूसरा मैच फतेहपुर सीकरी शानू कुरैशी फतेहपुर सीकरी की टीम एवं पिस्सू गांव मोरी टीम के मध्य खेला गया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत इंदौलिया, दीवान सिंह इंदौलिया राजवीर प्रधान भुर्रखा, श्यामहरी शर्मा, गजेंद्र पहलवान, यादराम काका, आरके इंदौलिया, रामनरेश इंदौलिया, राकेश गर्ग, आदि मौजूद रहे।