UP News: स्मार्ट मीटर में चोरी तो EVM में क्यों नहीं? बंगाल में दीदी थीं और रहेंगी… नतीजों से पहले अखिलेश का BJP पर बड़ा हमला – INA

समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला किया है. लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने बीजेपी को झूठा करार देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ की सोनपापड़ी बनाती है. उन्होंने कहा कि एक झूठ की परत के बाद पार्टी झूठ की दूसरी परत चढ़ा देती है. बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि जब स्मार्ट मीटर में चोरी हो सकती है तो ईवीएम में क्यों नहीं. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि बंगाल में ममता बनर्जी की ही सरकार बनेगी.
चुनाव आयोग पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इलेक्शन कमीशन एक कॉन्स्टिट्यूशनल बॉडी है और हम मानते हैं ये न्यूट्रल हो कर काम करेंगे वो किसी के साथ भेदभाव नहीं करेंगे. हम सबका मानना है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष होकर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए काम करेगा, लेकिन उत्तर प्रदेश में जब रामपुर में चुनाव हुए तो हमने देखा कैसे अधिकारियों को प्लेस किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने यूपी में चुनाव आयोग के साथ मिलकर एक ने रिहर्सल की थी और वही बंगाल में उतार दिया.
‘बंगाल में दीदी थीं और दीदी रहेंगी…’
उन्होंने कहा कि पैरामिलिट्री और सेंट्रल फोर्सेज की एक पैरेलल व्यवस्था खड़ी की गई बंगाल में. उन्होंने कहा कि ये जनता का चुनाव है. उन्होंने कहा कि बंगाल में दीदी थीं और दीदी रहेंगी. उन्होंने कहा कि वो एक अकेली हैं, लड़ेंगी भी और जीतेंगी भी.
‘स्मार्ट मीटर में बेईमानी हो सकती है तो EVM में क्यों नहीं’
इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर स्मार्ट मीटर में बेईमानी हो सकती है तो EVM में क्यों नहीं हो सकती?. उन्होंने कहा कि बीजेपी डराना चाहती है. कल सबके मोबाइल पर अलर्ट आया, बंद मोबाइल में भी अलर्ट आएगा. ये टेक्नोलॉजी है. उन्होंने कहा कि अब सोचिए कि जब बंद मोबाइल में अलर्ट आ सकता है तो फिर कैसे भरोसा करें?.
‘बीजेपी ने महंगाई रोकने के लिए कुछ नहीं किया’
उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म के बाद पेट्रोल, गैस की महंगाई से सब कुछ महंगा हो जाएगा. यह बात सभी लोग बहुत अच्छे से जानते थे. उन्होंने कहा कि देश में हवाई यात्रा महंगी हो रही है, कई रूट में एयरलाइंस की सेवाएं ही बंद करने की खबर भी सामने आ रही हैं. उन्होंने कहा कि एयरलाइंस कंपनियों ने साफ कह दिया है कि फ्यूल महंगा हो गया है.
उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, गैस महंगी होने से हर चीज के दाम बड़े पैमाने पर बढ़ने लगते हैं. खाना-पीना भी महंगा होगा.उन्होंने कहा कि जब ट्रांसपोर्ट महंगा होगा तो हर चीज महंगी हो जाएगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कभी भी महंगाई को रोकने और अपने लोगों को ज्यादा मुनाफा कमाने से नहीं रोका. उन्होंने कहा कि बीजेपी भ्रष्टाचार को नहीं रोक पाई रही और अपने लोगों को ज्यादा मुनाफा भी कमाने दे रहे हैं इसकी वजह से भी महंगाई बढ़ रही है.
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की प्रेस वार्ता – 03/05/2026 https://t.co/jtQp7ge3JS
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 3, 2026
शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
वहीं पलायन के मुद्दे पर सपा प्रमुख ने कहा कि लोगों के पास रोजगार नहीं है, नौकरी नहीं है इसलिए वो पलायन करने पर मजबूर हैं. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि प्राइवेट कॉलेज और प्राइवेट यूनिवर्सिटी बढ़ गई. फीस काफी ज्यादा हो गई है. उन्होंने कहा कि सरकार ने फीस स्ट्रक्चर ऐसा बना दिया है कि गरीब बच्चे नहीं पढ़ सकते. उन्होंने कहा कि इसलिए नेता जी ने गरीब परिवारों की बेटियों को पढ़ाने उन्हें आगे बढ़ाने के लिए कन्या विद्या धन योजना शुरू की थी, जिसमें पिछली सरकार में तीस हजार रुपए दिए जाते थे. उन्होंने कहा कि भविष्य में पढ़ाई के साथ साथ रोजगार दिलाने वाले, KG से लेकर PG तक फ्री शिक्षा मिले ऐसे काम करेंगे.
स्मार्ट मीटर में चोरी तो EVM में क्यों नहीं? बंगाल में दीदी थीं और रहेंगी… नतीजों से पहले अखिलेश का BJP पर बड़ा हमला
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



