Sport : GT vs CSK IPL 2026: प्लेऑफ से बाहर हुई चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस ने 89 रनों से हराकर टॉप-2 में जगह की पक्की #INA

GT vs CSK IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 66वें मैच में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है. रनों के लिहाज से गुजरात टाइटंस की यह सबसे बड़ी जीत है. इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से अधिकारिक तौर पर बाहर हो गई है. वहीं गुजरात ने टॉप-2 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. गुजरात टाइटंस के दिए 230 रनों के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 13.4 ओवरों में 140 रनों पर सिमट गई. मोहम्मद सिराज, राशिद खान और कगिसो रबाडा ने 3-3 विकेट चटकाए.
संजू सैमसन बिना खाता खोले हुए आउट
गुजरात टाइटंस के दिए 230 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही थी. चेन्नई की पारी की पहली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज ने ओपनर संजू सैमसन को पवेलियन भेजा. संजू खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद तीसरे ओवर में सिराज ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को चलता किया. गायकवाड़ 7 गेंद पर 16 रन बनाए. इसके बाद सिराज ने ही चौथे ओवर में उर्विल पटेल को अपना शिकार बनाया. उर्विल पटेल खाता भी नहीं खोल पाए.
Too fast. Too furious. 🏎🟀
4️⃣ wickets in the powerplay for #GT 🔥
Updates ▶️ https://t.co/p5TP9NLREX #TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvCSK | @gujarat_titans pic.twitter.com/jSg7nlANLB
— IndianPremierLeague (@IPL) May 21, 2026
मोहम्मद सिराज, राशिद खान और रबाडा का धमाल
चेन्नई सुपर किंग्स को मैथ्यू शॉट के रूप में पांचवा झटका लगा. कगिसो रबाडा ने उन्हें चलता किया. शॉट 14 गेंद पर 24 रन बनाए. इसके बाद कार्तिक शर्मा रनआउट होकर चलते बने. कार्तिक 15 गेंद पर 19 रन बनाए. इसके बाद राशिद खान ने शिवम दुबे को आउच कर चेन्नई सुपर किंग्स को छठां झटका दिया. दुबे ने 17 गेंद पर 47 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन उनके आउट होने के बाद देखते ही देखते चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम 13.4 ओवरों में 140 रनों पर सिमट गई. मोहम्मद सिराज, राशिद और कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए.
𝐒𝐢𝐫𝐚𝐣 𝐢𝐧 𝐏𝐨𝐰𝐞𝐫𝐩𝐥𝐚𝐲. 𝐓𝐡𝐚𝐭’𝐬 𝐭𝐡𝐞 𝐜𝐚𝐩𝐭𝐢𝐨𝐧. 🫡 pic.twitter.com/CcujZuIISq
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 21, 2026
Airborne and incredible ✈️
Ft. Shubman Gill 🦸♂️
Updates ▶️ https://t.co/p5TP9NLREX #TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvCSK pic.twitter.com/aZOiHlacdT
— IndianPremierLeague (@IPL) May 21, 2026
GT के शुभमन गिल-साई सुदर्शन और जोस बटलर ने जड़ी फिफ्टी
गुजरात टाइटंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 229 रनों का स्कोर खड़ा किया था. ओपनर साई सुदर्शन ने 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली. जबकि कप्तान शुभमन गिल 64 रन बनाए. वहीं जोस बटलर ने नाबाद 57 रनों की धमाकेदार पारी खेली. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए स्पेंसर जॉनसन और अंशुल कंबोज ने 1-1 विकेट लिए.
यह भी पढ़ें: KKR की जीत के बाद किस खिलाड़ी के लिए शाहरुख खान हुए इमोशनल, मैदान पर काफी देर तक लगाए रखा गले, वीडियो वायरल
GT vs CSK IPL 2026: प्लेऑफ से बाहर हुई चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस ने 89 रनों से हराकर टॉप-2 में जगह की पक्की
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









