UP News: 1911 किलोमीटर का नेटवर्क, शानदार कनेक्टिविटी… सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला देश का इकलौता राज्य बना यूपी, इन पर भी हो रहा काम – INA

उत्तर प्रदेश अब अधिकारिक रूप से देश का एक्सप्रेसवे प्रदेश बन चुका है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के साथ ही यूपी सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला देश का पहला राज्य बन गया है. इस उपलब्धि के साथ ही देश के कुल एक्सप्रेसवे नेटवर्क का 60 प्रतिशत हिस्सा अब अकेले उत्तर प्रदेश में संचालित है. गंगा एक्सप्रेसवे न केवल लंबाई (594 किमी) के मामले में विशाल है, बल्कि यह सामरिक और आर्थिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है.
इस एक्सप्रेसवे पर 3.5 किलोमीटर लंबी एक विशेष हवाई पट्टी तैयार की गई है, जिस पर भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान आपातकालीन लैंडिंग कर सकेंगे. भविष्य में इसे हरिद्वार और जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की योजना है, जिससे पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के बीच व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी. इसमें 381 अंडरपास, 14 मुख्य पुल और 929 पुलिया शामिल हैं.
यूपी के 7 संचालित एक्सप्रेसवे और उनकी ताकत
| एक्सप्रेसवे | लंबाई (किमी) | प्रमुख क्षेत्र |
| गंगा एक्सप्रेसवे | 594 | मेरठ से प्रयागराज (12 जिले) |
| पूर्वांचल एक्सप्रेसवे | 341 | लखनऊ से गाजीपुर |
| आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे | 302 | आगरा से लखनऊ |
| बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे | 296 | चित्रकूट से इटावा |
| यमुना एक्सप्रेसवे | 165 | ग्रेटर नोएडा से आगरा |
| दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे | 96 | दिल्ली से मेरठ |
| गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे | 91 | गोरखपुर से आजमगढ़ |
प्रदेश में वर्तमान में 1911 किलोमीटर का नेटवर्क चालू है. वहीं, 25 किमी लंबा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे भी संचालित है. इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे (एनएचएआई – 210 किमी लंबाई) भी संचालित है.
निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे परियोजनाएं
- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे – छह लेन
- बलिया लिंक एक्सप्रेसवे – छह लेन
- गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेसवे – छह लेन
आठ प्रस्तावित एक्सप्रेसवे
- चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे – चार लेन – यूपीडा- 15.17 63 किमी लंबाई
- लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे (आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक) – छह लेन – यूपीडा- 49.96 63 किमी लंबाई
- फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे (गंगा एक्सप्रेसवे से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे तक)- छह लेन – यूपीडा-90.84 63 किमी लंबाई
- जेवर लिंक एक्सप्रेसवे (यमुना एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे वाया बुलंदशहर) – छह लेन -यूपीडा- 74.30 63 किमी लंबाई
- झांसी लिंक एक्सप्रेसवे – छह लेन – 118 63 किमी लंबाई
- विंध्य एक्सप्रेसवे – छह लेन -यूपीडा- 277 63 किमी लंबाई
- विंध्य पूर्वांचलन लिंक एक्सप्रेसवे – छह लेन-यूपीडा – 107 63 किमी लंबाई
- मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे -छह लेन-यूपीडा- 130.14 63 किमी लंबाई
यूपी में एनएचएआई द्वारा 14 प्रक्रियाधीन एक्सप्रेसवे
- आयोध्या-वाराणसी – 192 किमी
- एनएच-27 अयोध्या-गोरखपुर सेक्सन पर व्हीकुलर अंडरपासों का निर्माण – 2.56
- अयोध्या-प्रयागराज – 132 किमी
- बाराबंकी-बहराइच – 102 किमीकानपुर-कबरई – 118 किमी
- रायबरेली-बांदा व रायबरेली-टांडा – कुल 299 (रायबरेली-बांदा 137 किमी व रायबरेली-टांडा 162 किमी)
- बरेली-हल्द्ववानी – 110 किमी
- मुरादाबाद-बरेली – 122 किमी
- लखनऊ-सीतापुर – 75 किमी
- पानीपत-शामली-गोरखपुर – 700 किमी
- बारहा-उरई-झांसी – 199 किमी
- इटावा-फर्रुखाबाद-बरेली-240 किमी
- चित्रकूट-प्रयागराज-वाराणसी – 261 किमी
- गाजीपुर-जमानिया-सैय्यदराजा – 82 किमी
1911 किलोमीटर का नेटवर्क, शानदार कनेक्टिविटी… सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला देश का इकलौता राज्य बना यूपी, इन पर भी हो रहा काम
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


