UP News: कानपुर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर की बेटी से गैंगरेप की कोशिश, 3 छात्रों पर FIR; पुलिस ने हिरासत में लिया – INA

कानपुर की CSJM यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में बीएमएलटी छात्रा से गैंगरेप की कोशिश की गई. छात्रा ने अपनी ही क्लास के तीन साथी छात्रों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद सभी को हिरासत में ले लिया गया है. हैरान करने वाली बात यह है कि छात्रा एक प्रोफेसर की बेटी है.
कल्याणपुर की छत्रपति शाहू जी महाराज (CSJM) यूनिवर्सिटी से एक शर्मनाक घटना सामने आई. यहां 16 मार्च को हेल्थ साइंस डिपार्टमेंट के बीएमएलटी सेकंड ईयर की एक छात्रा के साथ क्लासरूम में गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई, जिसके बाद इस मामले में छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया.
छात्रा ने अपने ही क्लास के तीन साथी छात्रों पर गंभीर आरोप लगाया है. छात्रा के परिजनों ने पहले विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की. इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. कल्याणपुर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया. वहीं, तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया.
पीड़िता का होगा मेडिकल
कल्याणपुर थाना पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया और उसका मेडिकल कराया जा रहा है. साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. DCP एस.एम. कासिम आबिदी ने कहा, उपरोक्त सूचना मिलने पर कल्याणपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों नामजद अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया है. पीड़िता का बयान और मेडिकल कराया जा रहा है. साथ ही साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जांच कमेटी गठित की
वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी गंभीरता दिखाते हुए आंतरिक समिति गठित की है, जो घटना की जांच कर रही है. कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. जानकारी के अनुसार, पीड़िता छात्रा अभी सदमे में है और घटना के बाद यूनिवर्सिटी आने से कतरा रही है.
आरोपियों ने छात्रा को धमकी दी थी
पीड़िता के अनुसार, घटना के दौरान आरोपियों ने छात्रा को किसी को बताने पर गैंगरेप और जान से मारने की धमकी भी दी थी. डर के माहौल में छात्रा ने घटना के बाद विश्वविद्यालय आना बंद कर दिया थी. कई दिनों तक घर पर रहने के बाद जब परिजनों को पूरी बात पता चली तो उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की. कुलपति ने तुरंत मामले की जानकारी कल्याणपुर पुलिस को भिजवाई. यह घटना 16 मार्च की बताई जा रही, जबकि पुलिस को अब सूचना दी गई.
कानपुर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर की बेटी से गैंगरेप की कोशिश, 3 छात्रों पर FIR; पुलिस ने हिरासत में लिया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


