UP News: दामाद के सिर पर था खून सवार, पहले बीवी को मार डाला, फिर सास की भी ले ली जान… साली ने खोला राज – INA

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव में एक युवक ने अपनी ही ससुराल में घुसकर खूनी तांडव मचाया. आरोपी ने अपनी पत्नी और सास की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि ससुर को मरणासन्न कर दिया. इस जघन्य अपराध के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, बछईपुर गांव की रहने वाली प्रीति गुप्ता ने साल 2022 में घर से भागकर गड़वार थाना क्षेत्र के सिहांचवर निवासी अमित गुप्ता से प्रेम विवाह किया था. शुरुआत में परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, लेकिन लगभग चार साल बाद इसी साल मार्च में जब दोनों घर लौटे, तो परिजनों ने अमित को दामाद के रूप में स्वीकार कर लिया.
प्रीति की बहन कीर्ति ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि अमित शनिवार रात दबे पांव घर में घुसा. उसने अपनी चप्पलें बाहर ही उतार दी थीं ताकि किसी को आहट न मिले. वह सीधे प्रीति के कमरे में गया और उनके बच्चे को छीनने की कोशिश करने लगा. जब प्रीति ने विरोध किया और चिल्लाई, तो अमित ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया.
बचाने आए पूरे परिवार पर वार
बेटी की चीख सुनकर मां सुशीला देवी कमरे की ओर दौड़ीं, लेकिन अमित ने उन पर भी रहम नहीं किया और चाकू से गोद डाला. शोर सुनकर जब पिता अंतु गुप्ता बीच-बचाव करने पहुंचे, तो सनकी अमित ने उन्हें भी लहूलुहान कर दिया. कीर्ति ने बताया कि जब उसने अपनी बहन और माता-पिता को बचाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उस पर भी हमला किया, जिसके बाद वह जान बचाकर घर से बाहर भागी.
ये भी पढ़ें: पहले स्कूटी सवार को मारी टक्कर, फिर फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों पर चढ़ा दी Fortuner लखनऊ हादसे में एक की मौत, दो घायल
इलाज के दौरान दो की मौत, ससुर वाराणसी रेफर
इस हमले में प्रीति गुप्ता और उसकी मां सुशीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल ससुर अंतु गुप्ता को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.
पुलिस की कार्रवाई और फरार आरोपी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) ओमवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. एसपी ने बताया कि आरोपी अमित गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं. संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. पुलिस हत्या के पीछे के सटीक कारणों और घरेलू विवाद की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.
दामाद के सिर पर था खून सवार, पहले बीवी को मार डाला, फिर सास की भी ले ली जान… साली ने खोला राज
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


