Sport : इन 5 बल्लेबाजों ने IPL 2026 में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, लिस्ट में 15 साल का एक बालक भी शामिल #INA

IPL 2026 : भारत में इन दिनों आईपीएल 2026 खेला जा रहा है. अब तक इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के कुल 37 मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान देश और दुनिया के तमाम बल्लेबाजों ने मैदान पर छक्कों की बारिश की है और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं. तो आज हम आपको आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं. इस लिस्ट में 15 साल का बालक सबसे ऊपर है, यानी की भारत के बाएं हाथ के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) इस लिस्ट में टॉप पर हैं.
IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप -5 बल्लेबाज
1 – वैभव सूर्यवंशी : आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी हैं. उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स की ओर से 8 मैच खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 32 छक्के आए हैं.
Still here, reliving this celebration 🫶 pic.twitter.com/fP4oQIKxMx
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 25, 2026
2 – अभिषेक शर्मा : सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं. उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में 8 मैचों में कुल 28 छक्के जड़े हैं.
Its that fiery duo again! 😎
🎥 Another day of Abhishek Sharma and Travis Head going BIG in the powerplay 🔥
Updates ▶️ https://t.co/VgUjXDlrDh#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvDC | @SunRisers | @OfficialAbhi04 | @travishead34 pic.twitter.com/YbfXHgOD1x
— IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2026
3 – प्रियांश आर्य : आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज प्रियांश आर्य बने हुए हैं. प्रियांश ने अब तक पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए 6 मैचों में कुल 25 छक्के लगाए हैं.
A mountain . climb? They prefer . fly! 🦅
🎥 The Prabhyansh show is ON! 🔥
Updates ▶️ https://t.co/0oSkMZgNAV#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvPBKS | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/c45cbPOWiJ
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
4 – रजत पाटीदार : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने 7 मैचों में 23 छक्के लगाए हैं.
A brisk 2⃣7⃣(13) 🔥
Captain Rajat Patidar made sure the momentum stayed with #RCB 👊
Scorecard ▶️ https://t.co/UztAZM9l0q#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvLSG | @RCBTweets | @rrjjt_01 pic.twitter.com/9QraPT2SGG
— IndianPremierLeague (@IPL) April 15, 2026
5 – श्रेयस अय्यर : पंजाब किंग्स के कप्तान और भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर बने हुए हैं. उन्होंने 7 मैचों में कुल 21 छक्के लगाए हैं.
Stylish and Impactful 😎
Shreyas Iyer leading #PBKS . something special 👏
A fine FIFTY in the chase by the skipper 🫡
Updates ▶️ https://t.co/0oSkMZgNAV#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvPBKS | @PunjabKingsIPL | @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/ilasVIGXXJ
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
| खिलाड़ी | मैच | पारियां | रन | सर्वोच्च स्कोर | शतक | अर्धशतक | छक्के |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| वैभव सूर्यवंशी (RR) | 8 | 8 | 357 | 103 | 1 | 2 | 32 |
| अभिषेक शर्मा (SRH) | 8 | 8 | 380 | 135* | 1 | 3 | 28 |
| प्रियांश आर्य (PBKS) | 6 | 6 | 254 | 93 | 0 | 2 | 25 |
| रजत पाटीदार (RCB) | 7 | 7 | 238 | 63 | 0 | 2 | 23 |
| श्रेयस अय्यर (PBKS) | 7 | 6 | 279 | 71* | 0 | 4 | 21 |
ये भी पढ़ें : अभिषेक शर्मा को देख बेकाबू हुई FEMALE फैन, होटल में कर दी गलत हरकत, फिर हुआ ऐसा.
इन 5 बल्लेबाजों ने IPL 2026 में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, लिस्ट में 15 साल का एक बालक भी शामिल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









