UP News: Aaj Ka mausam: UP-बिहार से लेकर राजस्थान तक लुढ़क रहा पारा, एमपी-महाराष्ट्र में बारिश, जानें दिल्ली-हिमाचल समेत 17 राज्यों का हाल – INA

Aaj Ka mausam: इन दिनों उत्तर भारत में सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस की जाने लगी है. वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने आज यानी 21 अक्टूबर के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. आज तमिलनाडु और केरल सहित दक्षिण के राज्यों में बारिश हो सकती है. पहाड़ी राज्यों के मौसम की बात करें तो उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है.

देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है. राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है. तापमान की बात करें तो आज दिल्ली में अधिकतम 32 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यूपी-बिहार में गिर रहा पारा

यूपी में आज मौसम में किसी बड़े बदलाव का संकेत नहीं है. बारिश या तेज हवाओं का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. बिहार में भी बारिश को लेकर को विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है. यह हालांकि, कुछ जिलों में यहां बरसात हो सकती है. यहां भी पारा गिर रहा है. झारखंड में आज कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. 26 अक्टूबर तक किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

एमपी-महाराष्ट्र में बारिश

मॉनसून की विदाई के बाद अब राजस्थान में बारिश की गतिविधियां रुकने लगी है. मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, 21 अक्टूबर को राज्य के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने वाला है. किसी भी जिले में भारी बारिश या तीव्र आंधी-तूफान की संभावना नहीं है. सूरज ढलते ही गुलाबी ठंड की शुरुआत हो जाएगी. मध्य प्रदेश में आज 21 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है. महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है.

दक्षिण भारत में भारी बारिश

पूर्वोत्तर भारत में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 22 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत और द्वीपीय क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. खासकर तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आज बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

उत्तराखंड से कश्मीर तक कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में आज और कल सभी 13 जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र ने इन दो दिनों के लिए किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक उत्तराखंड के मौसम में हल्का बदलाव होगा. उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है.

इसके साथ ही 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की बर्फबारी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में आज बारिश का कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है. जम्मू-कश्मीर में भी बारिश को कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है. हालांकि, कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट में CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, SEM कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

Aaj Ka mausam: UP-बिहार से लेकर राजस्थान तक लुढ़क रहा पारा, एमपी-महाराष्ट्र में बारिश, जानें दिल्ली-हिमाचल समेत 17 राज्यों का हाल


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button