UP News: शराबी पति और टूटता रिश्ता… शिल्पा की मौत बनी सवालों की गुत्थी, 5 दिन बाद खुलना था ब्यूटी पार्लर – INA

Varanasi News: जिस रिश्ते की नींव भरोसे और साथ पर टिकी होती है, जब वही रिश्ता दर्द और डर का कारण बन जाए तो अंत अक्सर बेहद दर्दनाक होता है. एक पत्नी, जिसने हर बार उम्मीद के सहारे अपने घर को बचाने की कोशिश की, आखिरकार उसी भरोसे की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. मामला उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले का है. यहां जयप्रकाश नगर कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. मृतका की पहचान शिल्पा सिंह के रूप में हुई, जो मूल रूप से गाजीपुर जिले के नंदगंज क्षेत्र की रहने वाली थी.

जानकारी के अनुसार, शिल्पा की शादी वर्ष 2019 में प्रिंस सिंह से हुई थी, जो वाराणसी नगर निगम में संविदा पर कार्यरत है. शादी के बाद दोनों अपने दो बच्चों के साथ जयप्रकाश नगर कॉलोनी में रह रहे थे. परिजनों का आरोप है कि प्रिंस शराब का आदी था और आए दिन नशे की हालत में शिल्पा के साथ मारपीट करता था. कई बार मामला थाने और कचहरी तक भी पहुंचा.

पति ने पहले भी चाकू से हमला किया था

परिवार का कहना है कि प्रिंस पहले भी शिल्पा पर चाकू से हमला कर चुका था. हालांकि, हर बार समझौते के बाद शिल्पा बच्चों की खातिर वापस ससुराल लौट आती थी. कुछ समय पहले वह अपने पिता के पास मुंबई चली गई थी और वापस आने को तैयार नहीं थी.

ये भी पढ़ें- अलीगढ़ के कॉलेज में रख लिया था लंगूर गार्ड, 12000 वेतन पर करता था बंदरों की छुट्टी; अब चली गई नौकरी

बताया जा रहा है कि प्रिंस और उसके परिवार ने उसे वापस बुलाने के लिए शराब छोड़ने और मायके से पैसे न मांगने का वादा किया था. साथ ही शिल्पा के लिए ब्यूटी पार्लर खोलने की बात भी कही गई थी, जिसका उद्घाटन 30 अप्रैल को होना था, लेकिन इससे पहले ही शिल्पा अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिली.

भाई ने कहा- बहन की हत्या की गई

घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे मृतका के मौसेरे भाई ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया. उनका कहना है कि शिल्पा करीब 20 दिन पहले ही पति के समझाने पर वापस आई थी और पहले से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था.

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

अमित कुमार सिंह
अमित कुमार सिंह

पिछले 15 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय, 2008 सितम्बर में नई दुनियां अख़बार दिल्ली से पत्रकारिता शुरू की. अप्रैल 2009 में ज़ी मीडिया जॉइन किया. दिसंबर 2018 तक ज़ी मीडिया में बतौर ब्यूरो चीफ बनारस रहा. जनवरी 2019 से जनतंत्र टीवी में गए और 2021 तक जिम्मेदारी निभाई.

रोमिंग जर्नलिस्ट के तौर पर जनतंत्र टीवी के लिए स्पेशल करेस्पोंडेंट की हैसियत से दिल्ली, बिहार-झारखंड और लखनऊ में अपनी सेवाएं दीं. टीवी 9 यूपी का हिस्सा बनने से पहले न्यूज़ नेशन गोरखपुर में बतौर ब्यूरो चीफ़ की भूमिका में रहे. फिलहाल टीवी 9 यूपी (डिजिटल) के लिए बनारस से सेवाएं दे रहे हैं.

Read More

google button

शराबी पति और टूटता रिश्ता… शिल्पा की मौत बनी सवालों की गुत्थी, 5 दिन बाद खुलना था ब्यूटी पार्लर


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News