UP News: मिर्गी का दौरा पड़ा… और नहर में गिर गया औरैया का युवक, 12 घंटे बाद शव बरामद – INA

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद अंतर्गत बेला थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. रामगंगा नहर किनारे टहलते समय अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से नहर में डूबे 25 वर्षीय युवक का शव पुलिस और पीएसी की संयुक्त टीम ने करीब 12 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया है. युवक शनिवार शाम को नहर में गिरा था. घटना के बाद से ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
जानकारी के मुताबिक, बेला थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी आशुतोष उर्फ आस्तू (25) पिता कृष्ण कुमार सविता शनिवार शाम को गांव के पास स्थित रामगंगा नहर के किनारे टहलने गया था. प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, टहलने के दौरान अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरी नहर में जा गिरा. आसपास मौजूद लोगों ने जब उसे डूबते देखा तो तुरंत शोर मचाया और अपने स्तर पर बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह बह गया.
अंधेरे के कारण रुका रेस्क्यू, सुबह PAC की टीम ने निकाला शव
सूचना मिलते ही बेला थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे. शनिवार देर रात तक नहर में तलाश की गई, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं.
इसके बाद रविवार तड़के करीब 5 बजे 43वीं पीएसी (एटा) की 12 सदस्यीय टीम हेड कांस्टेबल श्याम सुंदर के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची. पीएसी के जवानों ने गोताखोरों की मदद से सघन सर्च ऑपरेशन चलाया और सुबह करीब 7:30 बजे आशुतोष का शव नहर से बाहर निकाल लिया.
ये भी पढ़ें: कभी पत्रकार, तो कभी मत्स्य अधिकारी बनकर करते थे वसूली बरेली पुलिस ने किए 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी
परिवार का सहारा था आशुतोष, गांव में शोक की लहर
शव मिलते ही आशुतोष की मां रजनी देवी, भाई-बहनों और पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. परिजनों ने बताया कि आशुतोष परिवार में सबसे बड़ा था और कमलपुर नहर के पास कटिंग (सलून) की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए औरैया के चिचौली स्थित जिला अस्पताल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और वैधानिक कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. आशुतोष की असमय मौत से पूरे अलीपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
मिर्गी का दौरा पड़ा… और नहर में गिर गया औरैया का युवक, 12 घंटे बाद शव बरामद
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,