UP News: परिवारवाद-जातिवाद से ऊपर नहीं उठ सकती SP-कांग्रेस, ये विकास विरोधी… हरदोई में बोले PM मोदी – INA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (SP) कभी भी परिवारवाद और जातिवाद से ऊपर नहीं उठ सकती. ये लोग हमेशा विकास विरोधी राजनीति करेंगे. यूपी को सपा और उसके सहयोगियों से सावधान रहना होगा. बंगाल चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार ‘भयमुक्त वातावरण’ में वोटिंग हो रही है, जो पिछले छह-सात दशकों में देखने को नहीं मिला.
पीएम मोदी ने हरदोई के मल्लावां में गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज लोकतंत्र के उत्सव का अहम दिन है. पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग जारी है और मिल रही जानकारी के अनुसार भारी संख्या में वोटर्स अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं. पहले चरण की तरह ही लोग वोट डालने के लिए बड़ी संख्या में घरों से निकल रहे हैं, लंबी-लंबी कतारों की तस्वीरें सोशल मीडिया में छाई हुई हैं.
‘खुले वातावरण में पश्चिम बंगाल में हो रही वोटिंग’
पश्चिम बंगाल में जारी भारी वोटिंग का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “पिछले छह-सात दशकों में जिसकी कल्पना भी मुश्किल थी, वैसे निर्भीक वातावरण में इस बार पश्चिम बंगाल में वोटिंग हो रही है. लोग भयमुक्त होकर वोट डाल रहे हैं. यह देश के संविधान और मजबूत होते लोकतंत्र का पुण्य प्रतीक है.” उन्होंने राज्य की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं और बड़ी संख्या में वोटिंग कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने वोटर्स से अपील की कि वोटिंग खत्म होने तक इसी उत्साह के साथ भागीदारी बनाए रखें. फिलहाल, पश्चिम बंगाल में 142 विधानसभा सीट के लिए दूसरे चरण की वोटिंग जारी है.
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में हालिया चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने प्रचंड जीत हासिल की थी. इसके अलावा, उन्होंने गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी की सफलता का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “4 मई को आने वाले चुनाव परिणाम विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करेंगे और यह देश के विकास की गति में नई ऊर्जा का संचार करेंगे.”
कांग्रेस-सपा का दिखा नारी विरोधी चेहराः पीएम मोदी
समाजवादी पार्टी (SP) पर वार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सपा विकास विरोधी भी है और नारी विरोधी भी है. बीते दिनों एक बार फिर देश ने कांग्रेस और सपा का नारी विरोधी चेहरा देखा है. केंद्र की एनडीए सरकार नारी शक्ति वंदन संशोधन लेकर आई थी, अगर यह संशोधन पास हो जाता तो 2029 के चुनाव से ही महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण मिलता. बड़ी संख्या में महिलाएं चुनकर लखनऊ और दिल्ली पहुंचतीं, वो भी किसी अन्य वर्ग की सीटें कम हुए बिना, लेकिन सपा ने इस संशोधन के खिलाफ वोट किया.
हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन पर खुशी जताते हुए पीएम मोदी ने कहा, “जैसे मां गंगा हजारों सालों से यूपी की और इस देश की जीवन रेखा रही हैं, वैसे ही आधुनिक प्रगति के इस दौर में उनके पास से गुजरता यह एक्सप्रेसवे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा. यूपी सरकार की ओर से इसका नाम मां गंगा के नाम पर रखना विकास और सांस्कृतिक विरासत के समन्वय को दर्शाता है. मैं यूपी के करोड़ों लोगों को गंगा एक्सप्रेस-वे की बधाई देता हूं.”
एक्सप्रेसवे NCR की संभावनाओं को करीब लाएगाः PM
उन्होंने कहा, “कुछ ही दिन पहले मुझे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण का अवसर मिला था. तब मैंने कहा था कि ये नए बनते एक्सप्रेसवे विकसित होते भारत की हस्तरेखाएं हैं, और ये आधुनिक हस्तरेखाएं, आज भारत के उज्ज्वल भविष्य का जयघोष कर रही हैं.” उन्होंने कहा, “अब वो दौर चला गया, जब एक सड़क के लिए दशकों तक इंतजार करना पड़ता था.”
पीएम मोदी ने कहा, “एक बार घोषणा हो गई तो कई सालों तक फाइलें चलती थीं. चुनाव के लिए पत्थर लग जाते थे, उसके बाद सरकारें आती-जाती रहती थीं, लेकिन काम का कुछ अता-पता नहीं लगता था. कभी-कभी पुरानी फाइलें ढूंढ़ने के लिए बड़े-बड़े अफसरों को दो-दो साल तक मेहनत करनी पड़ती थी. डबल इंजन सरकार में शिलान्यास भी होता है और तय समय में लोकार्पण भी होकर रहता है.” उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे यूपी के एक छोर को दूसरे छोर से तो जोड़ता ही है.ये NCR की असीम संभावनाओं को भी करीब लाएगा.
परिवारवाद-जातिवाद से ऊपर नहीं उठ सकती SP-कांग्रेस, ये विकास विरोधी… हरदोई में बोले PM मोदी
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


-1776842786610.jpg?w=220&resize=220,150&ssl=1)
