UP News: Lucknow: थूकने के लिए ड्राइवर ने खोला चलती कार का गेट… टकरा गया पीछे से आ रहा स्कूल सवार; हो गई मौत – INA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सड़क पर बरती गई एक छोटी सी लापरवाही ने एक व्यक्ति की जान ले ली. चिनहट इलाके में थूकने के लिए चलती कार का दरवाजा अचानक खोलने से स्कूटी सवार युवक उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक शक्तिनगर निवासी 50 वर्षीय शौनक शुक्ला स्टेशनरी की दुकान चलाते थे. वह रविवार दोपहर वह किसी काम से मटियारी स्थित हॉस्टल की ओर स्कूटी से जा रहे थे. रास्ते में यादव ढाबा के पास पहुंचते ही आगे चल रही एक कार के चालक ने बिना पीछे देखे अचानक गाड़ी का दरवाजा थूकने के लिए खोल दिया. इसी दौरान पीछे से आ रहे शौनक सीधे खुले दरवाजे से टकरा गए.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनका सिर दरवाजे से टकराया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों के साथ कार चालक भी उन्हें लेकर डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
फरार हो गया कार चालक
घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मृतक के भाई पंडित इंद्र देव शुक्ला के अनुसार, शौनक भाजपा कार्यकर्ता थे और अपने पीछे पत्नी राधा शुक्ला व दो बच्चों को छोड़ गए हैं. उनके अचानक निधन से परिवार पूरी तरह टूट गया है और घर में मातम का माहौल है.
चिनहट थाने के इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई है.
ये भी पढ़ें – बाहर से किताबें खरीदने पर भड़की प्रिंसिपल…10 बार बोला- ‘You shut up’
Lucknow: थूकने के लिए ड्राइवर ने खोला चलती कार का गेट… टकरा गया पीछे से आ रहा स्कूल सवार; हो गई मौत
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

