Sport : ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, जानिए किसके सिर पर सजी है ऑरेंज कैप #INA

IPL 2026 Orang Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में ऑरेंज कैप की रेस बेहद दिलचस्प हो चली है. इस सीजन जहां कुछ युवा बल्लेबाजों ने धूम मचा रखी है, वहीं अनुभवी बल्लेबाज किसी से पीछे नहीं हैं और लगातार रन बनाते नजर आ रहे हैं. अमूमन रोज ही ऑरेंज कैप का दावेदार भी बदल जाता है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. साथ ही ये भी जानते हैं कि मौजूदा समय में ऑरेंज कैप किस खिलाड़ी के सिर पर सजी हुई है.
नंबर-5 पर हैं शुभमन गिल
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर शुभमन गिल का नाम है. गिल ने इस सीजन अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसकी 7 पारियों में 47.14 के औसत और 148.65 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 30 चौके और 14 छक्के लगाए हैं. शुभमन इस सीजन 3 अर्धशतक लगा चुके हैं.
हेनरिक क्लासेन चौथे नंबर पर मौजूद
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में हेनरिक क्लासेन चौथे नंबर पर हैं. क्लासेन ने इस सीजन अब तक 8 मुकाबलों की 8 पारियों में 49.86 के औसत और 149.79 की स्ट्राइक रेट से 349 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 25 चौके और 14 छक्के निकले हैं. साथ ही वह 3 अर्धशतक भी लगा चुके हैं.
वैभव सूर्यवंशी नंबर-3 पर काबिज
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी नंबर-3 पर हैं. 15 साल के वैभव ने इस सीजन अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 8 पारियों में 44.62 के औसत और 234.87 की स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए हैं. वैभव ने इस दौरान 31 चौके और 32 छक्के लगाए हैं. वैभव सूर्यवंशी एक शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं.
दूसरे नंबर पर हैं केएल राहुल
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं केएल राहुल. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले केएल ने इस सीजन अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसकी 7 पारियों में उन्होंने 187.89 की स्ट्राइक रेट और 59.50 के औसत से 357 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 36 चौके और 19 छक्के लगाए हैं. इस सीजन केएल ने एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं.
अभिषेक शर्मा के पास है ऑरेंज कैप
IPL 2026 में मौजूदा समय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार अभिषेक शर्मा. सलामी बल्लेबाज अभिषेक ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसकी 8 पारियों में उन्होंने 212.29 की स्ट्राइक रेट और 54.29 के औसत से 380 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 36 चौके और 28 छक्के लगाए हैं. इस दौरान अभिषेक ने एक शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं.
ये भी पढ़ें: डबल हेडर मुकाबलों के बाद प्वॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, टॉप-4 में शामिल ये टीमें, जानिए किस नंबर पर पहुंची कौन सी टीम
ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, जानिए किसके सिर पर सजी है ऑरेंज कैप
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









