UP News: मुरादाबाद में रिश्तों का कत्ल! भाई ने बहन का चाकू से रेत दिया गला, सगाई में गए थे परिजन – INA

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कुंदरकी थाना इलाके के ग्राम फरेंदी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां पर एक कलयुगी भाई ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी ही सगी छोटी बहन की धारदार हथियार (चाकू) से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है. हत्या की यह घटना उस वक्त हुई जब परिवार के अन्य सदस्य एक सगाई समारोह में शामिल होने के लिए मझोला थाना क्षेत्र के मीरपुर गए हुए थे और घर पर केवल भाई-बहन मौजूद थे. देर रात जब परिजन वापस लौटे थे, तो घर का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई थी. उनकी बेटी खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
परिजनों की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची कुंदरकी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई विक्की को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से हत्या में इस्तेमाल मर्डर वेपन भी बरामद कर लिया गया है. एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह के बातया प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से कुछ परेशान रहता था और घटना के समय दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. भाई के द्वारा बहन की हत्या के मामले में मृतक के परिवार वालों में कोहराम मच गया है.
घर पर नहीं था कोई
ग्राम फरेंदी निवासी भारत सिंह का परिवार रविवार को एक मांगनी कार्यक्रम (सगाई) में शामिल होने मीरपुर गया था. घर की सुरक्षा और जिम्मेदारी के लिए युवती और उसका भाई विक्की घर पर ही रुके थे. बताया जा रहा है कि देर शाम किसी बात को लेकर भाई-बहन के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई थी. विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर विक्की ने पास रखे चाकू से अपनी बहन के गले पर वार कर दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. रात करीब 1:00 बजे जब परिवार वापस लौटा है, तो मृतका की मां ने सबसे पहले अपनी बेटी का शव देखा था, जिसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई थी. पिता भारत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में अपने ही बेटे को नामजद किया है.
आरोपी भाई गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपी देहात) कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का मुआयना किया है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी विक्की का मानसिक स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक नहीं था, जिसके चलते उसने आवेश में आकर इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया है. पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.
मुरादाबाद में रिश्तों का कत्ल! भाई ने बहन का चाकू से रेत दिया गला, सगाई में गए थे परिजन
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


