UP News: मुरादाबाद: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सड़क हादसे में NIA के डिप्टी एसपी की दर्दनाक मौत, कंटेनर में घुस गई थी बाइक, ड्राइवर फरार – INA

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के एक होनहार अधिकारी की जान चली गई है. घटना दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटघर कोतवाली इलाके के देवापुर गांव के नजदीक की है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 11:30 बजे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आगे खड़े भारी कंटेनर से पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे NIA के डिप्टी एसपी ईशान मेहरा (32 वर्ष) की मौत हो गई. जबकि, मोटरसाइकिल पर पीछे बैठीं राजस्थान के जयपुर की रहने वाली उनकी महिला मित्र गंभीर रूप से जख्मी हो गईं.
हादसे के बाद दोनों को आनंद फ़ानंद में अस्पताल लेकर जाया गया था, जहां पर चिकित्सकों ने डिप्टी एसपी को मृत घोषित कर दिया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय राहगीरों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी थी. सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया था, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद ईशान मेहरा को मृत घोषित कर दिया. जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को आपातकालीन वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया गया है.
बताया जा रहा है कि दोनों दिल्ली से उत्तराखंड के बाजपुर की ओर जा रहे थे. तभी रास्ते में यह भयानक हादसा हो गया. इस सड़क हादसे की घटना से पुलिस महकमे और अधिकारी के परिवार में गहरा शोक छा गया है.
मृतक के परिवार को दी गई सड़क हादसे की सूचना
सड़क हादसे के अधिकरी की मौत के मामले की गंभीरता को देखते हुए मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमाररण विजय सिंह भी तुरंत अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने बताया कि मूल रूप से पंजाब के महोली के निवासी ईशान मेहरा दिल्ली में एनआईए मुख्यालय में डिप्टी एसपी के पद पर कार्यरत थे. शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण वे शुक्रवार की रात अपनी सहेली के साथ वीकेंड बिताने के लिए बाजपुर में अपने एक अन्य मित्र के घर जा रहे थे. जब उनकी बाइक देवापुर गांव के पास पहुंची, तभी आगे चल रहे अज्ञात कंटेनर ने अचानक गति धीमी की या लापरवाही से ब्रेक लगाया, जिसके कारण बाइक सीधे उसमें जा घुसी. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.
ये भी पढ़ें: दोस्त की एक्स-गर्लफ्रेंड से अफेयर पड़ गया भारी सिगरेट के बहाने फ्रेंड्स ने सूरज को बाहर बुलाया, फिर जान से मार डाला
डिप्टी एसपी की मौत से परिवार वालों में मचा कोहराम
सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मृतक अधिकारी की माता पूनम मेहरा और उनके भाई राघव समेत अन्य परिजन बदहवास हालत में मुरादाबाद पहुंचे. पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया. परिजन अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर लेकर रवाना हो गए हैं. पुलिस ने आगे बताया कि दुर्घटना के बाद आरोपी कंटेनर चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार चालक और वाहन की सरगर्मी से तलाश कर रही है.
मुरादाबाद: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सड़क हादसे में NIA के डिप्टी एसपी की दर्दनाक मौत, कंटेनर में घुस गई थी बाइक, ड्राइवर फरार
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




