UP News: लखनऊ में अब नहीं लगाने पड़ेंगे तहसीलों के चक्कर, घर बैठे मिलेगी पूरी जानकारी… लेखपालों के नंबर हुए ऑनलाइन – INA

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रशासन ने लोगों की सुविधाओं के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब लोगों को लेखपाल का नंबर जानने के लिए तहसीलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. जिला प्रशासन ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी तहसीलों के लेखपालों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है. नई व्यवस्था के तहत लोग घर बैठे अपने क्षेत्र के लेखपाल का नाम, तैनाती और मोबाइल नंबर आसानी से देख सकेंगे. साथ ही संबंधित जानकारी भी कर सकेंगे.

जिलाधिकारी विशाख जी. अय्यर की पहल पर शुरू की गई इस व्यवस्था को डिजिटल गवर्नेंस और पारदर्शिता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. इसके लिए नई वेबसाइट बनाई गई है. प्रशासन की ओर से जारी वेबसाइट पर तहसील और ग्रामसभा के अनुसार संबंधित लेखपाल का पूरा विवरण उपलब्ध कराया गया है.

लेखपाल से कर सकेंगे ये जानकारी

अब लोग अपनी जमीन, दाखिल-खारिज, पैमाइश, खतौनी और राजस्व से जुड़े अन्य संबंधिक कामों के लिए सीधे अपने क्षेत्र के लेखपाल से संपर्क कर सकेंगे. इससे लोगों का समय बचेगा और अनावश्यक भागदौड़ भी कम होगी.

Lucknow News

पहले लोगों को लेखपाल का संपर्क नंबर जानने के लिए तहसील कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे. कई बार सही जानकारी न मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था. अब ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बाद लोग मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए सीधे वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं.

5 तहसीलों के लेखपालों का डेटा जारी

प्रशासन की ओर से अभी लखनऊ की पांचों तहसीलों के लेखपालों का डेटा सार्वजनिक किया गया है. वेबसाइट पर संबंधित क्षेत्र, ग्रामसभा और मोबाइल नंबर की जानकारी दी गई है. लोग आधिकारिक वेबसाइट lucknowbhulekh.in/MasterData/LekhpalByTehsil पर जाकर जानकारी कर सकते हैं. अधिकारियों का कहना है कि इससे राजस्व विभाग और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और शिकायतों के निस्तारण में भी तेजी आएगी.

ये भी पढ़ें – संपत्ति के लिए बेटे-बहू ने किया मां-बाप का मर्डर, 3 साल बाद उम्रकैद

पंकज चतुर्वेदी
पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी पिछले 11 साल से देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुवात हुई.

दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अदंर की खबर को बाहर लाने का हुनर के साथ ही यूपी के ब्यूरोकेसी में खास पकड़ रखते हैं.

इनकी पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही आप तक पहुंचाना है.

Read More

google button

लखनऊ में अब नहीं लगाने पड़ेंगे तहसीलों के चक्कर, घर बैठे मिलेगी पूरी जानकारी… लेखपालों के नंबर हुए ऑनलाइन


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button