UP News: हमारी पार्टी यूपी में 25 सीटों पर लड़ेगी चुनाव… NDA के साथी अठावले का ऐलान – INA

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. इसी बीच रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री डॉ. रामदास अठावले ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी यूपी में बीजेपी के सहयोगी के तौर पर करीब 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. अगर बीजेपी उनकी मांग पूरी नहीं करती है तो पार्टी विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी.

दरअसल उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसे लेकर एनडीए के सहयोगी दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले भी तैयार है. उन्होंने कहा है कि वह 2027 में होने जा रहे यूपी विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे. लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए रामदास अठावले ने कहा कि उनकी पहली कोशिश यही है कि यूपी में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाए. लेकिन, चुनाव लड़ने के लिए अगर उनकी 25 सीटों की मांग नहीं मानी जाती, तो फिर उनकी पार्टी अकेले ही मैदान में उतरेगी.

अकेले दम पर लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव

रामदास अठावले ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. पार्टी 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. सहयोगी पार्टी बीजेपी से इसकी मांग की जाएगी. अगर उनकी मांग पर बीजेपी विचार नहीं करती है तो पार्टी अकेले दम पर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी. इसके साथ ही अठावले ने मांग उठाई कि गांवों में दलित परिवारों को पांच-पांच एकड़ जमीन दी जाए और उनके लिए सामुदायिक केंद्र बनाएं जाएं. इस दौरान उन्होंने सीएम योगी की तारीफ की. अठावले ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के राज में गुंडाराज खत्म हो गया है. साथ ही राम मंदिर का वर्षों पुराना मुद्दा भी सुलझ गया है. हम सीएम योगी से मुलाकात करेंगे और उनसे अपील करेंगे कि प्रदेश में हमारी पार्टी आरपीआई को भी साथ लेकर चलें.

तमिलनाडु में 18 सीटों पर चुनाव लड़ रही RPI

बता दें कि मुख्य तौर पर महाराष्ट्र से आने वाली रामदास अठावले की आरपीआई ने हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव में तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. इसके अलावा तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में आरपीआई 18 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इससे पहले 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में RPI ने 31 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उसे एक भी सीट पर जीत नहीं मिल पाई. अब देखना ये होगा कि अठावले के इस ऐलान पर बीजेपी शीर्ष नेतृत्व क्या प्रतिक्रिया देता है.

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button

हमारी पार्टी यूपी में 25 सीटों पर लड़ेगी चुनाव… NDA के साथी अठावले का ऐलान


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News