UP News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास बजट में मिल रहे प्लॉट, बनेगी आधुनिक टाउनशिप… बस इतने दिन के अंदर कर लें रजिस्ट्रेशन – INA

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. आबादी के बढ़ते दबाव और सुनियोजित आवासीय विकल्पों की कमी के बीच सहारनपुर विकास प्राधिकरण (SDA) एक बेहद आधुनिक टाउनशिप लेकर आया है. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के नजदीक विकसित हो रही इस योजना का नाम मां शाकंभरी देवी आवासीय योजना (फेज-1) रखा गया है. इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए प्लॉटों का पंजीकरण 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो गया है. आवेदकों के पास 20 मई 2026 तक का समय है. यानी पूरे एक महीने तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी रहेगी. यदि आप भी अपनी जमीन और अपने घर की तलाश में हैं, तो यह मौका हाथ से जाने न दें.
यह टाउनशिप सहारनपुर शहर के चुन्हेटी-टपरी रोड स्थित मिनी बाईपास पर 52.97 हेक्टेयर भूमि पर विकसित की जा रही है. मुख्य शहर से इसकी दूरी महज 8 से 10 किलोमीटर है. मिनी बाईपास और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के करीब होने के कारण यह निवेश के लिहाज से सोने पर सुहागा है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में यह क्षेत्र सहारनपुर का सबसे पॉश इलाका बनेगा.
हर बजट के लिए प्लॉट
प्राधिकरण ने इस योजना को समावेशी बनाया है ताकि गरीब, मध्यम और संपन्न वर्ग, सभी का घर बन सके. टाउनशिप में कुल 1460 प्लॉट होंगे, जिन्हें दो चरणों में बांटा गया है. उपलब्ध साइज इस प्रकार हैं:
- 112.50 वर्ग मीटर: छोटे परिवार और सीमित बजट वालों के लिए.
- 162 वर्ग मीटर: मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए आदर्श.
- 200 वर्ग मीटर: अधिक स्पेस और खुलेपन की चाह रखने वालों के लिए.
- 288 वर्ग मीटर: बड़े और प्रीमियम घर बनाने के शौकीनों के लिए.
- 200 करोड़ का निवेश और स्मार्ट सुविधाएं.
ये भी पढ़ें: 2.5 घंटे में दिल्ली से देहरादून मसूरी के रास्ते में भी नहीं लगेगा जाम, इस मार्ग का होगा चौड़ीकरण
पहले चरण में 37 हेक्टेयर क्षेत्र को विकसित करने के लिए 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है. यह सिर्फ एक कॉलोनी नहीं, बल्कि एक स्मार्ट सिटी की तरह होगी, जहां निम्नलिखित सुविधाएं मिलेंगी.
- अंडरग्राउंड बिजली और 24 घंटे पानी: तारों का जाल नहीं दिखेगा और आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम होगा.
- सुरक्षा: पूरी टाउनशिप सीसीटीवी निगरानी में होगी और यहाँ एक समर्पित पुलिस चौकी भी बनाई जाएगी.
- ग्रीन एनर्जी: भविष्य को देखते हुए यहां ईवी (EV) चार्जिंग स्टेशन की सुविधा दी जाएगी.
- मनोरंजन और सेहत: हर सेक्टर में पार्क, बच्चों के लिए खेल मैदान और कमर्शियल एरिया विकसित किया जाएगा.
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक व्यक्ति 21 अप्रैल से 20 मई के बीच SDA कार्यालय में जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. प्राधिकरण ने दावा किया है कि आवंटन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी. फेज-1 की सफलता के बाद जल्द ही फेज-2 भी लॉन्च किया जाएगा, जिसमें व्यावसायिक प्लॉट भी शामिल होंगे. जानकारों की मानें तो अनियोजित कॉलोनियों के बजाय इस सरकारी टाउनशिप में निवेश करना सुरक्षित और भविष्य के लिए लाभदायक है.
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास बजट में मिल रहे प्लॉट, बनेगी आधुनिक टाउनशिप… बस इतने दिन के अंदर कर लें रजिस्ट्रेशन
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


