UP News: ‘मेरी मौत की जिम्मेदार…’, जेब में सुसाइड नोट रख 8वीं मंजिल से कूदा डॉक्टर, गोरखपुर में मची सनसनी – INA

Gorakhpur Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 1.40 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का शिकार हुए एक 52 वर्षीय पशु चिकित्सक ने अपने ही अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक डॉक्टर की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार ठगी करने वाली महिला को ठहराया है. इस सनसनीखेज वारदात के बाद डॉक्टर के परिजनों में कोहराम मच गया है.

मृतक डॉक्टर की पहचान 52 वर्षीय परमात्मा सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मऊ जनपद के रहने वाले थे. वर्तमान में उनकी पोस्टिंग महराजगंज जिले के नौतनवा में थी. डॉक्टर परमात्मा सिंह गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर कॉलोनी के ‘बसंत एन्क्लेव’ अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर अपने परिवार (पत्नी, बेटा और बेटी) के साथ रहते थे.

घटना गुरुवार सुबह करीब 9:00 बजे की बताई जा रही है. परिजनों के मुताबिक, डॉक्टर परमात्मा सिंह ने सुबह सामान्य रूप से खाना खाया. इसके बाद वे टहलने के बहाने अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल पर चले गए. कुछ देर वहां टहलने के बाद उन्होंने अचानक नीचे छलांग लगा दी. तेज आवाज सुनकर भागे परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उनकी पत्नी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गईं, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

PHD पास महिला ठग ने हड़पे थे 1.40 करोड़ रुपये

पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि डॉक्टर परमात्मा सिंह पिछले कुछ समय से बेहद मानसिक तनाव और डिप्रेशन से गुजर रहे थे. इसकी वजह एक महिला द्वारा की गई 1.40 करोड़ रुपये की भारी-भरकम ठगी थी. आरोप है कि सहजनवां रेलवे स्टेशन के अधीक्षक ध्रुव नारायण सिंह, उनकी पीएचडी (PhD) पास बेटी गरिमा सिंह और उसके पति ने मिलकर डॉक्टर को अपने जाल में फंसाया और 1.40 करोड़ रुपये ठग लिए. जब डॉक्टर अपने पैसे वापस मांगते थे, तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां देते थे.

ये भी पढ़ें: कुकर के ढक्कन से वार, फिर बाथटब में डुबोकर बीवी को मार डाला फतेहपुर में 9 साल की लव मैरिज का पति ने ऐसे किया अंत

5 अगस्त को दर्ज हुआ था केस, आरोपी बेटी-पिता गए थे जेल

इस मामले में डॉक्टर परमात्मा सिंह ने बीते 5 अगस्त को गोरखपुर के एम्स थाने में गरिमा सिंह, उसके पिता और पति के खिलाफ धोखाधड़ी व रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया था. FIR दर्ज होने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी गरिमा सिंह और उसके पिता ध्रुव नारायण सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर साहब ठगी के सदमे से उबर नहीं पाए थे.

जेब से मिला सुसाइड नोट, मऊ से पहुंचे रोते-बिलखते परिजन

घटना की जानकारी मिलते ही गोरखनाथ थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. तलाशी के दौरान मृतक डॉक्टर की जेब से एक पन्ने का सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने गरिमा सिंह नाम की महिला को अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार बताया है.

हादसे की खबर मिलते ही मऊ जिले से मृतक डॉक्टर के वृद्ध पिता और मां भी गोरखपुर पहुंच गए. उनका रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस फिलहाल सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की विधिक कार्रवाई में जुटी है.

‘मेरी मौत की जिम्मेदार…’, जेब में सुसाइड नोट रख 8वीं मंजिल से कूदा डॉक्टर, गोरखपुर में मची सनसनी


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button