UP News: फिरोजाबाद में दिनदहाड़े लूट… तमंचा सटाकर युवक से छीने ₹10 लाख, गैंग में युवती भी शामिल – INA

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से दिनदहाड़े लूट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां तमंचे के दम बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. बदमाश बाजी व्यापारी के कर्मचारी से 10 लाख रुपए कैश छीनकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि बाइक से आए बदमाशों के साथ एक लड़की भी थी. वहीं इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह अपराधियों ने बेखौफ होकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया. अध्यापक नगर इलाके में बैंक जा रहे एक कर्मचारी को निशाना बनाते हुए बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर करीब 10 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए. जानकारी के मुताबिक, बंटी कुमार नाम का युवक एक बीज व्यापारी के यहां काम करता है और वह दुकान से नकदी लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा करने जा रहा था. जैसे ही वह अध्यापक नगर के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे रोक लिया.

गणेश ट्रेडर्स के मालिक राजकुमार ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी. उन्होंने बताया कि उनका कर्मचारी रोजाना की तरह कैश जमा करने बैंक जा रहा था और बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से उसे निशाना बनाया.

तमंचे के बल युवक को लूटा

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने तमंचा दिखाकर युवक को डराया और उसके पास मौजूद पूरी नकदी छीन ली. खास बात यह है कि इस वारदात में बाइक सवार बदमाशों के साथ एक युवती भी शामिल थी, जिससे इलाके में और ज्यादा सनसनी फैल गई. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके.

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही एएसपी ग्रामीण अनुज चौधरी, थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिवेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने इलाके का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में संदिग्ध बाइक सवारों की गतिविधियां कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है.

(रिपोर्ट- सचिन यादव/फिरोजाबाद)

Sachin Pandey
Sachin Pandey

google button

फिरोजाबाद में दिनदहाड़े लूट… तमंचा सटाकर युवक से छीने ₹10 लाख, गैंग में युवती भी शामिल


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button