UP News: मंडप पर 7 फेरे लेने से पहले ही गिर गया दूल्हा, दुल्हन बोली- इससे शादी नहीं करूंगी, खाली हाथ लौटी बारात – INA

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र से एक साहसिक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दुल्हन ने शादी की रस्मों के बीच ही दूल्हे के नशेड़ी व्यवहार को देखकर विवाह के पवित्र बंधन को ठुकरा दिया. नशे में पूरी तरह धुत दूल्हा न केवल मंडप में लड़खड़ाकर गिर गया, बल्कि द्वारपूजा के दौरान अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज पर उतारू हो गया.
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से बारात गाजे-बाजे के साथ म्योरपुर के एक गांव पहुंची थी. शुरुआत में सब कुछ ठीक था, लेकिन जैसे ही शादी की मुख्य रस्में शुरू हुईं, दूल्हे की हालत देखकर हर कोई दंग रह गया. दूल्हा शराब के नशे में इतना चूर था कि वह मंडप में अपना संतुलन खो बैठा और गिर पड़ा.
युवती के पिता ने बताया कि दूल्हा द्वारपूजा के समय से ही नशे में था और लगातार भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा था. दूल्हे का यह हिंसक और अशोभनीय रूप देख दुल्हन ने तुरंत शादी रोकने का फैसला लिया और फेरे लेने से साफ मना कर दिया.
पंचायत और पुलिस की दखलंदाजी
हंगामे की सूचना मिलते ही डायल 112 पीआरवी मौके पर पहुंची. पूरी रात दोनों पक्षों के बीच गहमागहमी और पंचायत का दौर चला. सूत्रों के अनुसार, वधू पक्ष द्वारा दहेज और शादी की तैयारियों में खर्च किए गए लगभग तीन लाख रुपये वापस लौटाने की शर्त पर समझौता हुआ है. इसके लिए वर पक्ष को कुछ समय दिया गया है.
ये भी पढ़ें: 10000 की घूस ली और टूट गई दरोगा की शादी, 8 दिन बाद मंत्री की भतीजी संग लेने थे 7 फेरे
बिना दुल्हन लौटी बारात
अंततः दूल्हे को अपनी हरकतों के कारण बिना दुल्हन के ही बैरंग वापस सिंगरौली लौटना पड़ा. स्थानीय पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी, लेकिन किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है. यदि भविष्य में तहरीर मिलती है, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, इलाके में दुल्हन के इस फैसले की जमकर तारीफ हो रही है. लोग इसे महिला सशक्तिकरण और गलत के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक साहसिक कदम के रूप में देख रहे हैं.
दुल्हन के पिता ने कहा- बारात मध्य प्रदेश से आई थी. लड़का द्वारपूजा के समय ही नशे में धुत था और गालियां दे रहा था. जब स्थिति हाथ से बाहर हो गई और उसकी सच्चाई सामने आई, तो मेरी बेटी ने स्पष्ट कह दिया कि वह ऐसे इंसान के साथ पूरी जिंदगी नहीं बिता सकती. हमने अपनी बेटी के फैसले का सम्मान किया है.
मंडप पर 7 फेरे लेने से पहले ही गिर गया दूल्हा, दुल्हन बोली- इससे शादी नहीं करूंगी, खाली हाथ लौटी बारात
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


