UP News: बदायूं में किन्नरों के तांडव की कहानी, नेग के चक्कर में दूल्हे के भाई को मारी गोली… पुलिस ने क्या लिया एक्शन? – INA

उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादी समारोह में उस वक्त सनसनी फैल गई जब, एक युवक की हत्या कर दी गई. हालांकि, ये हत्या डीजे विवाद की वजह से या फिर बाराती और घराती की लड़ाई से नहीं हुआ, बल्कि नेग इस हत्याकांड का वजह बना. युवक की हत्या का बाद पुलिस पहुंची और शव को कब्ज में ले लिया. पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की हत्या बारात में आए किन्नरों ने की है. आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है, किन्नरों ने क्यों युवक की जान ले ली?
मालमा बदायूं जिले के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव का है. यहां एक शादी समारोह के दौरान नेग को लेकर पहले तो मामूली नोकझोंक हुई, फिर धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया, गुस्सा-गुस्सी और हाथापाई तक की नौबत आ गई. लोगों ने मामले को बढ़ता देख सुलझाने की कोशिश की लेकिन देखते ही देखते ही विवाद इतना बढ़ गया कि किन्नरों ने फायरिंग कर दी. फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई.
दूल्हे के भाई को लगी गोली
इस दौरान दूल्हे का चचेरा भाई किन्नर द्वारा चलाई गई गोली का शिकार हो गया. उसे आनन-फानन में घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक किन्नर को हिरासत में लेकर तमंचा बरामद कर लिया. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.
दरअसल, गांव के ही रहने वावे प्रेम सिंह की बेटी की बारात थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव कथरा खगेई से आई थी. गुरुवार सुबह किन्नर एक बोलेरो गाड़ी से नेग लेने पहुंचे. किन्नरों ने 21 हजार रुपए नेग के मांगे, जिस पर दूल्हे कि पिता ने उन्हें 2100 दे रहे थे. दूल्हे के पिता ने कहा कि 2100 ले लीजिए, और लड़के को आशीर्वाद दे दीजिए. किन्नरों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और बद्दुआ देने लगे. इसी दौरान नेग को लेकर बारातियों और किन्नरों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई, किन्नर नेग में मांगी गई रकम पर अड़ गए और विवाद धीरे-धीरे बढ़ता चला गया. विवाद बढ़ने पर आरोप है कि किन्नरों ने बोलेरो से तमंचा निकालकर चार से पांच बार फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
पुलिस ने किन्नर को हिरासत में लिया
सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को निरीक्षण करने के बाद स्थिति पर काबू पाया. पुलिस ने एक किन्नर को हिरासत में लेकर उसके पास से तमंचा बरामद किया है. वहीं घायल दूल्हे के चचेरे भाई को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है. सीओ सिटी ने बताया कि किन्नरों की गाड़ी से तमंचे, लाठी-डंडे भी बरामद हुए हैं. मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है.
बदायूं में किन्नरों के तांडव की कहानी, नेग के चक्कर में दूल्हे के भाई को मारी गोली… पुलिस ने क्या लिया एक्शन?
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


