UP News: UP: हमीरपुर में बड़ा हादसा, यमुना नदी में नाव पलटी; 6 लोगों के डूबने की आशंका… सर्च ऑपरेशन जारी – INA

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार रात यमुना नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया. नाव में सवार 9 लोगों में से 6 के डूबने की आशंका जताई जा रही है. सभी लोग तरबूज लेने के लिए नदी पार कर रहे थे, तभी यह उनकी नाव पलट गई. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया.
जानकारी के मुताबिक, कुरारा थाना क्षेत्र के भौली गांव के मजरा कोतुपुर पटिया में मंगलवार को श्रीपाल की बेटी की शादी थी. बुधवार को विदाई के बाद शाम के समय परिजन और रिश्तेदार यमुना नदी पार कर तरबूज खाने गए थे. वापसी के दौरान नाव चला रहा युवक मोबाइल पर बात करने लगा, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई. नाव में सवार सभी लोग नदी में गिर गए.
3 लोग बचे, 6 अब भी लापता
हादसे के बाद किसी तरह तीन लोग तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि छह लोग अब भी लापता हैं. बाहर निकाले गए घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
यमुना नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
वहीं घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया. SDM अभिषेक कुमार और सीओ राजेश कमल समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा. गोताखोरों की टीम के साथ-साथ NDRF को भी बुलाया गया है और नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है. जिन परिवारों के सदस्य लापता हैं, उनके घरों में कोहराम मचा हुआ है. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द से जल्द सभी लापता लोगों की तलाश की जाएगी.
कौन-कौन नाव पर सवार था?
हादसे वाली नाव पर 9 वर्षीय रानी पुत्री बच्चन निषाद, 9 वर्षीय आकांक्षा पुत्री रामहेत निवासी जलाला, 25 वर्षीय ब्रजरानी पत्नी पप्पू निवासी मनकी, 5 वर्षीय लव्यांश पुत्री विष्णु मनकी, 5 वर्षीय गोरेलाल पुत्र महेश निवासी घाटमपुर, 11 वर्षीय आदित्य पुत्र महेश निवासी घाटमपुर, विष्णु पुत्र रामस्वरूप, रिंकू पुत्री राजू, पारुल पुत्री बउआ सवार थे. इनमें से तीन लोग तैरकर बाहर निकल आए, जबकि 6 यमुना नदी में डूब गए.
UP: हमीरपुर में बड़ा हादसा, यमुना नदी में नाव पलटी; 6 लोगों के डूबने की आशंका… सर्च ऑपरेशन जारी
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



