UP News: UP: 5 साल के मासूम से दरिंदगी…10 रुपये का लालच देकर की हैवानियत – INA

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने 10 रुपए का लालच देकर मासूम के साथ कुकर्म किया. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजन तत्काल बच्चे को उपचार के लिए सीएचसी विधूना ले गए. पीड़ित परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में की है. घटना जिले के कुदरकोट थाना क्षेत्र की है.

थाना क्षेत्र के कुदरकोट एरवाकटरा रोड निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को दोपहर के समय उनकी पत्नी गेहूं के खेत में सिंचाई कर रही थीं. इसी दौरान उनका नाती सड़क किनारे दादी के पास जा रहा था.

तभी कुदरकोट की ओर से सफेद अपाचे बाइक पर सवार एक युवक आया और बच्चों को 10 रुपये का लालच देकर अपने साथ लेकर गया. कुछ देर बाद जब बच्चा लौटा तो उसकी हालत देख परिजनों के होश उड़ गए. परिजनों के अनुसार बच्चे के साथ गलत काम का किया गया और उसके शरीर से खून बह रहा था. वहीं घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया.

नाती को अस्पताल लेकर पहुंची दादी ने बताया कि हमारे नाती के साथ कुकर्म हुआ हैं. हम खेत में पानी लगा रहे थे. बच्चे घर से खेत में जा रहे थे. तभी कोई एक लड़का आया और नाती को लेकर चला गया और उसके साथ कुकर्म किया. बच्चे की उम्र करीब 5 साल बताई जा रही है.

उन्होंने बताया कि आज दोपहर 1 बजे की बात है, जब हम खेत से वापस आए तो नाती बोला अम्मा दम घुट रहा है हमें डॉक्टर के पास ले चलो. तब हम बिधुना अस्पताल में लेकर गए. वहीं कुदरकोट थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह ने बताया कि मामला प्रकाश में आया है. जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

UP: 5 साल के मासूम से दरिंदगी…10 रुपये का लालच देकर की हैवानियत





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News