UP News: UP में आसमान से बरस रही आग, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, संगम नगरी सबसे गर्म – INA

उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप तेज हो गया है और फिलहाल तपिश तथा लू से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र के ऊपर निचले क्षोभमंडल में सक्रिय शुष्क पछुआ हवाओं के कारण तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. उत्तराखंड के तराई क्षेत्र को छोड़कर राज्य के अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रयागराज, वाराणसी, सुलतानपुर, आगरा, बाराबंकी, बहराइच, शाहजहांपुर और हरदोई सहित कई शहरों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया और लू चली.
लू चलने का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले हफ्ते में राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा और तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. खासकर दक्षिणी जिलों में दिन के समय लू चलने की प्रबल संभावना जताई गई है. रिपोर्ट के अनुसार, रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है और अगले दो-तीन दिनों में उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है.
24 घंटों में प्रयागराज सबसे ज्यादा गर्म
पिछले 24 घंटों में प्रयागराज में सर्वाधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि वाराणसी में 44.2 डिग्री और बांदा में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. इसके अलावा सुल्तानपुर, बाराबंकी और बहराइच समेत कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया.
तेज धूप और लू से बचने की सलाह
राजधानी लखनऊ में सोमवार (आज) को आसमान साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने लोगों को विशेष रूप से दोपहर के समय तेज धूप और लू के संपर्क से बचने की सलाह दी है.
UP में आसमान से बरस रही आग, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, संगम नगरी सबसे गर्म
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

