UP News: UP: हाजी सलमान पर 11 साल की बच्ची से रेप का आरोप, साथी तस्लीम समेत गिरफ्तार; पॉक्सो एक्ट में केस – INA

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी देने के मामले में चर्चा में आए हाजी सलमान को गिरफ्तार किया है. सलमान पर अब एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का भी गंभीर आरोप लगा है. पुलिस ने इस मामले में सलमान के साथ उसके साथी तस्लीम को भी गिरफ्तार किया है. नाबालिग से जुड़े मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है.
हाजी सलमान की गिरफ्तारी के बाद मुस्लिम स्कॉलर नाजिया इलाही का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें उन्होंने सलमान को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए और उस पर सवाल खड़े किए. हालांकि, नाजिया इलाही की ओर से पाकिस्तानी आतंकवादियों से कनेक्शन को लेकर लगाए गए आरोपों की पुलिस की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है.
मां-बेटी को कार में बैठाने का आरोप
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, घटना 3 सितंबर की रात की बताई जा रही है. लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि वह अपनी 11 साल की बेटी के साथ धार्मिक स्थल से लौट रही थी. शिकायत के अनुसार, गुरुद्वारे के पास एक सफेद रंग की कार उनके पास आकर रुकी. कार में तीन लोग सवार थे. आरोप है कि सलमान और तस्लीम ने महिला और उसकी बेटी को घर छोड़ने की बात कहकर कार में बैठने के लिए कहा. मना करने पर दोनों को जबरन कार में बैठा लिया गया.
ये भी पढ़ें- गोंडा में व्यापारी पर जानलेवा हमला, KGMU में मौत धरने पर बैठे संजय निषाद, बोले- पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करो
जंगल की तरफ ले जाकर मारपीट का आरोप
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि कार सवार दोनों आरोपियों ने विरोध के बावजूद गाड़ी आगे बढ़ा दी और उसे जंगल की तरफ ले गए. महिला के मुताबिक, रास्ते में उसके और उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद आरोपियों ने उसकी 11 वर्षीय बेटी के साथ रेप किया. महिला का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई. घटना के बाद आरोपी दोनों को रास्ते में छोड़कर फरार हो गए.
डर के कारण पहले नहीं दी शिकायत
पीड़ित महिला के मुताबिक, घटना के बाद मां-बेटी काफी डर गई थीं. आरोपियों की धमकी के चलते उन्होंने तत्काल पुलिस से शिकायत नहीं की. बाद में महिला को जानकारी मिली कि हाजी सलमान को पुलिस ने एक दूसरे मामले में गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद महिला लोनी बॉर्डर थाने पहुंची और अपनी बेटी के साथ हुई घटना की शिकायत पुलिस को दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर हाजी सलमान और तस्लीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है.
विधायक पर टिप्पणी के मामले में भी गिरफ्तार
हाजी सलमान इससे पहले बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने और धमकी देने के आरोपों को लेकर चर्चा में आया था. पुलिस ने उसे राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेशी के दौरान सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में वह फिल्मी अंदाज में चलता हुआ दिखाई दे रहा है और पीछे म्यूजिक सुनाई दे रहा है.
नाजिया इलाही ने वीडियो जारी कर साधा निशाना
हाजी सलमान को लेकर मुस्लिम स्कॉलर नाजिया इलाही ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया. उन्होंने सलमान के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए उसे लेकर तीखी टिप्पणी की. नाजिया इलाही ने सलमान पर मुस्लिम समाज को गुमराह करने जैसे आरोप लगाए. उन्होंने उसे ‘मुसलमान के नाम पर कलंक’ तक बताया. इसी वीडियो में उन्होंने सलमान के पाकिस्तानी आतंकवादियों से संबंध होने की बात भी कही.
हालांकि, यह बयान नाजिया इलाही का आरोप है. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, पुलिस या किसी जांच एजेंसी ने अभी तक हाजी सलमान के पाकिस्तानी आतंकवादियों से किसी कनेक्शन की पुष्टि नहीं की है. फिलहाल पुलिस नाबालिग से जुड़े मामले की जांच कर रही है. शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के साथ पुलिस घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटा रही है. मेडिकल रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
UP: हाजी सलमान पर 11 साल की बच्ची से रेप का आरोप, साथी तस्लीम समेत गिरफ्तार; पॉक्सो एक्ट में केस
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,