यूपी – ODOC: कानपुर के समोसा, लड्डू और मक्खन मलाई पर सरकारी मुहर, CSJMU और IIT ने किया था सर्वे, देखें फाइनल लिस्ट – INA

कानपुर में ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना के तहत कानपुर के मशहूर समोसा, लड्डू और मक्खन मलाई को आधिकारिक रूप से चुना गया है। शहर के इन पारंपरिक स्वादों को अब सरकारी स्तर पर मान्यता भी मिल गई है। अभी तक प्रदेश के कुछ चुनिंदा जिलों के खाद्य पदार्थ ही प्रसिद्ध थे।
Table of Contents
इसमें आगरा का पेठा, लखनऊ की रेवड़ी या मथुरा के पेड़े आदि थे। अन्य जिलों में क्या खास मिलता है, इसकी जानकारी बहुत ही कम लोगों को होगी। यूपी के हर जिले के व्यंजनों को अलग पहचान दिलाने के लिए शासन ने एक जिला एक व्यंजन योजना की शुरुआत की थी।