यूपी – Weather Update: कानपुर प्रदेश में चौथा सबसे गर्म शहर, पारा 43.9 डिग्री, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी – INA

कानपुर में मंगलवार को लू के थपेड़े तेज रहे। दोपहर को लगा कि जैसे आग बरस रही है। बाहर सड़क पर चलने पर आंच लगती रही। बांदा, प्रयागराज और झांसी के बाद कानपुर प्रदेश का चौथा सबसे गर्म शहर रहा। पारा 43.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को पारा और बढ़ सकता है। 13-14 जून को हल्की बारिश की संभावना बताई गई है।




शहर में मंगलवार को पारा सुबह आठ बजे ही तापमान 35 डिग्री के ऊपर चला गया। फिर जैसे-जैसे दिन चढ़ा तपिश बढ़ती चली गई और लू के थपेड़े तेज हो गए। मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक बांदा में 45 डिग्री, प्रयागराज में 44.6 डिग्री, झांसी में 44.4 डिग्री और शहर में 43.9 डिग्री अधिकतम तापमान रहा है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button