यूपी – यूपी का ‘धनकुबेर’: काली कमाई को रिटायर ARTO बताते रहे यहां से मिला गिफ्ट, बैंक ट्रांजेक्शन सामने देख उगला सच – INA

Table of Contents

सेवानिवृत्त एआरटीओ ललित कुमार बुधवार को विजिलेंस छापे की कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को गुमराह करते रहे। उनके पास मिली संपत्तियों और सोना-चांदी के बारे में जब सख्ती से पूछताछ की गई तो इसे ससुराल से मिला गिफ्ट बताने लगे। जब अधिकारियों ने उनके बैंक खातों से संपत्तियां खरीदने के लिए हुए ट्रांजेक्शन सामने रखकर सवाल किए तो वह कोई जवाब नहीं दे सके।


विजिलेंस ने ललित के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई का ब्योरा

बृहस्पतिवार को अदालत के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। अब उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा और उनका विस्तृत बयान भी दर्ज होगा। विजिलेंस उनकी और परिजनों की अन्य संपत्तियों का पता भी लगा रही है। हालांकि अब तक की जांच में उनके पास किसी बेनामी संपत्ति का पता नहीं चला है। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button