आगरा सपा पार्षद ने किया अनसुना, तो भाजपा वार्ड अध्यक्ष बने जनता का सहारा: बारिश से धंसी सड़क के मरम्मत का काम शुरू

आगरा में ​हाल ही में आई तेज बारिश और तूफान ने स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के दावों की पोल खोल कर रख दी है। बस्ती के मुख्य मार्ग पर खोखली हो चुकी जमीन अचानक धंस गई, जिससे वहां एक बड़ा गड्ढा हो गया और जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। लेकिन इस संकट की घड़ी में स्थानीय जनता को अपने ही चुने हुए प्रतिनिधि की और से घोर निराशा का सामना करना पड़ा।

Table of Contents

जब यह मुख्य मार्ग धंसा, तो यह बस्ती के लोगों के लिए आवागमन का एक बड़ा संकट बन गया। क्षेत्रीय निवासियों ने तुरंत अपने स्थानीय सपा पार्षद (वार्ड नम्बर 52) शहजाद कुरैशी से संपर्क किया और इस मुख्य रास्ते को जल्द से जल्द सही कराने की गुहार लगाई। लेकिन, जनता की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए सपा पार्षद ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की और इस गंभीर समस्या को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया।

सपा पार्षद के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये से त्रस्त होकर, स्थानीय लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सुभाष मंडल के वार्ड अध्यक्ष मोहम्मद वाजिद से संपर्क साधा। सूचना मिलते ही भाजपा नेता मोहम्मद वाजिद ने सकारात्मक और त्वरित कदम उठाया। वह बिना समय गंवाए अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति की गंभीरता को समझा।

​मोहम्मद वाजिद ने जनता के असली मददगार की भूमिका निभाते हुए तत्काल निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) ललित जी और जलकल विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।

भाजपा टीम के दबाव और सक्रियता का ही असर था कि आज ठेकेदार की टीम ने मौके का मुआयना किया। जांच में सामने आया कि सड़क धंसने के कारण वहां से गुजर रही जलकल विभाग की एक पाइपलाइन भी टूट गई है। भाजपा नेता के बुलावे पर जलकल विभाग के इंचार्ज भी अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे।

​उन्होंने निवासियों और भाजपा प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया है कि कल नई पाइपलाइन मंगवाकर तत्काल प्रभाव से काम शुरू कर दिया जाएगा। जहां एक ओर सपा पार्षद की निष्क्रियता से जनता में भारी रोष है, वहीं दूसरी ओर भाजपा वार्ड अध्यक्ष मोहम्मद वाजिद और उनकी टीम की इस त्वरित और सकारात्मक कार्रवाई की स्थानीय लोग भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं। इस दौरान मोहम्मद वाजिद वार्ड अध्यक्ष भाजपा, भाईदो भाई , रेहान , अमन , आमिर , शमीम कुरैशी भाजपा नेता , आसिफ , साजिद आदि मौजूद रहे।

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News