दिल्ली में किसकी सरकार, नतीजे आज:14 एग्जिट पोल- 12 में 27 साल बाद भाजपा की वापसी, 2 में केजरीवाल सरकार का अनुमान- INA NEWS

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे थोड़ी देर में आने शुरू हो जाएंगे। 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। वोटिंग के बाद 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया। भाजपा की सरकार बनती है तो वो 27 साल बाद सत्ता में वापसी करेगी। इससे पहले 1993 में भाजपा ने 49 सीटें जीतीं और 5 साल में 3 CM बनाए थे। मदनलाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज। इसी तरह 2020 में केजरीवाल तीसरी बार CM बने थे, लेकिन शराब घोटाले में जेल से बाहर आने के बाद इस्तीफा दे दिया। वे 4 साल 7 महीने और 6 दिन CM रहे। इसके बाद आतिशी CM बनीं। वो 4 महीने 19 दिन (8 फरवरी तक) से CM हैं। दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) एलिस वाज ने कहा कि काउंटिंग मॉनिटर करने के लिए 5 हजार लोगों की टीम तैनात की गई है। साफ सुथरे काउंटिंग प्रोसेस के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5 वोटर VVPAT (वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल्स ) का रेंडम सिलेक्शन किया जाएगा।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button