World News: कनाडा में 2 लाख अमेरिकी डॉलर के लिए अपहरण, भारतीय गिरफ्तार, एक फरार – INA NEWS

कनाडा के ओंटारियो प्रांत में स्थित ब्रैम्पटन (Brampton) में हुए एक सनसनीखेज किडनैपिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. Peel Regional Police ने अपहरण और फिरौती मांगने के आरोप में दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है. जबकि एक आरोपी अब भी फरार है और उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. पुलिस जांच कर रही है कि क्या ये लोग किसी गैंग से जुड़े हैं.
पुलिस के मुताबिक, 6 नवंबर 2025 की शाम करीब 6 बजे एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसके करीबी दोस्त का अपहरण कर लिया गया है. जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पीड़ित को छोड़ने के बदले 2 लाख डॉलर की मांग की थी. साथ ही धमकी दी गई थी कि अगर रकम नहीं दी गई तो पीड़ित को नुकसान पहुंचाया जाएगा.
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए लोकेशन ट्रेस की और पीड़ित को सुरक्षित बरामद कर लिया. राहत की बात यह रही कि उसे कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा. मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने एक .45 कैलिबर की पिस्टल भी बरामद की.
जांच के दौरान 13 फरवरी 2026 को ब्रैम्पटन में दो जगहों पर सर्च वारंट के तहत छापेमारी की गई. इस दौरान पुलिस ने मामले से जुड़े और सबूत बरामद किए.जिनमें एक लोडेड फायरआर्म मैगज़ीन और एक अनलोडेड राइफल मैगज़ीन शामिल है.
किन-किन पर लगे आरोप
हरकिरत सिंह (27 साल, ब्रैम्पटन)
हथियार का इस्तेमाल कर अपहरण
अवैध हथियार रखने की जानकारी होना
ऐसी गाड़ी में सवार होना जिसमें हथियार मौजूद हो
लोडेड प्रतिबंधित या नियंत्रित हथियार रखना
अमृतपाल सिंह (27 साल, ब्रैम्पटन)
हथियार के साथ अपहरण
अवैध हथियार रखने की जानकारी होना
हथियार वाली गाड़ी में मौजूद होना
लोडेड प्रतिबंधित या नियंत्रित हथियार रखना
प्रतिबंधित डिवाइस या गोला-बारूद अवैध रूप से रखने का आरोप
फरार आरोपी हसनप्रीत सिंह (28 साल, कोई स्थायी पता नहीं)
हथियार के साथ अपहरण
अवैध हथियार रखने की जानकारी
हथियार वाली गाड़ी में मौजूद होना
लोडेड प्रतिबंधित या नियंत्रित हथियार रखना
गिरफ्तारी वारंट जारी
पुलिस ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है और उसकी तलाश जारी है. इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तुरंत आगे आएं और जांच में सहयोग करें. फिलहाल पीड़ित सुरक्षित है, लेकिन इस घटना ने ब्रैम्पटन इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता जरूर बढ़ा दी है.
कनाडा में 2 लाख अमेरिकी डॉलर के लिए अपहरण, भारतीय गिरफ्तार, एक फरार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









