ईरान होर्मुज के लिए जल्द नया ट्रैफिक सिस्टम लाएगा:कहा- खास सर्विस के लिए टैक्स लगेगा; UAE और ओमान पर हमले की धमकी- INA NEWS

ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के चेयरमैन इब्राहिम अजीजी ने कहा है कि उनका देश जल्द ही होर्मुज में जहाजों की आवाजाही के लिए नया सिस्टम शुरू करेगा। उन्होंने शनिवार को कहा कि यह व्यवस्था ईरान की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इब्राहिम अजीजी के मुताबिक, इस नए सिस्टम में सिर्फ वही कारोबारी जहाज और देश फायदा उठा सकेंगे जो ईरान के साथ सहयोग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस व्यवस्था के तहत दी जाने वाली खास सेवाओं के लिए टैक्स लिया जाएगा। वहीं ईरानी सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहम्मद मोखबर ने कुवैत और UAE को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान ने अब तक संयम बरता है, लेकिन यह हमेशा नहीं चलेगा। मोखबर ने कहा कि इन देशों ने अपने इलाके को ईरान के दुश्मनों के इस्तेमाल के लिए खुला छोड़ दिया है। ईरान ने लंबे समय तक उन्हें दोस्त और भाई माना, लेकिन अब उन्होंने अपनी आजादी तक बेच दी है और अपने देश की जमीन दुश्मनों को इस्तेमाल करने दी है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स 1. इजराइल-लेबनान सीजफायर 45 दिन बढ़ा: अमेरिका की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच 45 दिन संघर्षविराम बढ़ाया गया। 29 मई को सैन्य प्रतिनिधियों की बैठक भी होगी। 2. ट्रम्प बोले- ईरान 20 साल परमाणु कार्यक्रम रोके तो मंजूर: ट्रम्प ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर पहली बार स्थायी रोक की बजाय 20 साल के सस्पेंशन की बात कही। साथ ही कहा कि ईरान को लेकर उनका धैर्य खत्म हो रहा है। 3. चीन ने होर्मुज पर अमेरिकी प्रस्ताव का विरोध किया: चीन ने होर्मुज पर UN में अमेरिका-बहरीन समर्थित प्रस्ताव को गलत समय और गलत कंटेंट वाला बताया। 4. तेहरान में US-इजराइल हमलों से 1260 मौतें: ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिका के इजराइल के हमलों में 1260 मौतें और 51 हजार घर, 10 हजार से ज्यादा गाड़ियां और सैकड़ों बाइक भी क्षतिग्रस्त हुईं। 5. दक्षिण लेबनान में इजराइली हमले जारी: सीजफायर बढ़ने के बावजूद इजराइल ने कई इलाकों में एयरस्ट्राइक और गोलाबारी की। लगातार हमलों के कारण लोग पलायन कर रहे हैं। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button