Sport : KKR VS GT मैच में आज कौन मारेगा बाजी, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानिए संभावित प्लेइंग-11 #INA

PBKS VS RCB Match Preview: आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. ये हाईवोल्टेज मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा, जो प्लेऑफ के लिहाज से काफी अहम होने वाला है. एक ओर होगी आरसीबी की टीम, जो लगभग प्लेऑफ में पहुंच ही चुकी है और यदि ये मैच जीतती है, तो ऑफिशियली प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. वहीं, पंजाब किंग्स के लिए तो ये मैच करो या मरो वाला होगा. जी हां, अगर पंजाब इसे जीतती है, तो टॉप-4 की ओर कदम बढ़ाएगी. ऐसे में इस मैच का रोमांचक होना तो तय ही है. आइए आपको इस आर्टिकल में पंजाब और आरसीबी मैच से जुड़ी अहम बातों के बारे में बताते हैं…
PBKS VS RCB: हेड टू हेड रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल में अब तक कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें आरसीबी ने 19 मैच जीते हैं, जबकि पीबीकेएस ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में हाईएस्ट स्कोर 241 रनों का रहा है. वहीं, लोएस्ट स्कोर 84 रनों का रहा है. हेड टू हेड रिकॉर्ड देखकर ये तो साफ हो जाता है कि दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देखने को मिलने वाला है.
PBKS VS RCB: पिच रिपोर्ट
धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच मुख्य रूप से बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है. मैदान छोटा है, जिसके चलते बल्लेबाज आसानी से बाउंड्री बटोर लेते हैं. ऊंचे स्थान पर स्थित होने के कारण यहां हवा में नमी रहती है, जिसका फायदा तेज गेंदबाजों को मिलता है और गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आने से बल्लेबाज खुलकर बड़े शॉट खेल सकते हैं. इस मैदान पर टीमें टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करना पसंद करती हैं.
PBKS VS RCB: वेदर रिपोर्ट
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रविवार को धर्मशाला में मुकाबला खेला जाने वाला है. रविवार को धर्मशाला का मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे आपको 20-20 ओवर का एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. तापमान 21 से 15 डिग्री तक रहेगा. हवा 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. वहीं, ह्यूमिडिटी 52% रहने की संभावना है.
PBKS VS RCB: लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स
PBKS VS RCB के बीच यह मुकाबला आज धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेंगे. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
PBKS VS RCB: पॉसिबल प्लेइंग-11
Punjab Kings : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सुर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अज़मतुल्लाह ओमरजाई, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट/बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर: विष्णु विनोद।
Royal Challengers Bengaluru : जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी। इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम।
PBKS VS RCB: दोनों टीमों के फुल स्क्वाड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: जैकब बेटेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, फिलिप साल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, स्वप्निल सिंह
पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को जानसेन, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशक, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, नेहल वढेरा, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निशाद
ये भी पढ़ें: ‘MI को जरूरत नहीं है, तुम जा सकते हो…’, हार्दिक पांड्या को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बड़ा बयान
KKR VS GT मैच में आज कौन मारेगा बाजी, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानिए संभावित प्लेइंग-11
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








