Sport : IPL 2026 KKR vs GT: शुभमन गिल और जोस बटलर की पारी नहीं दिला सकी गुजरात को जीत, कोलकाता ने 29 रनों से हराया #INA

IPL 2026 KKR vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 60वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हरा दिया है. कोलकाता के दिए 248 रनों के लक्ष्य के जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 4 विकेट पर 218 रन ही बना सकी. गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 85 रनों की पारी खेली. वहीं जोस बटलर 57 रन बनाए. जबकि साई सुदर्शन नाबाद 53 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. केकेआर के लिए सुनील नरेन ने 2 विकेट चटकाए.

गुजरात टाइटंस को मिली थी अच्छी शुरुआत

कोलकाता नाइट राइडर्स के दिए 248 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने अच्छी शुरुआत दिलाई है. 3 ओवर में गुजरात ने 42 रन बना लिए हैं, लेकिन तीसरे ओवर में साई सुदर्शन चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. उनके हाथ में चोट लग गई थी. उनके बाद निशांत सिंधु बल्लेबाजी के लिए उतरते, लेकिन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें सुनील नरेन ने चलता किया. 

शुभमन गिल और जोस बटलर के बीच हुई थी 126 रनों की साझेदारी

इसके बाद शुभमन गिल और जोस बटलर के बीच दूसरे विकेट के लिए एक शानदार साझेदारी हो रही थी, तो ऐसा लगा कि गुजरात इस मैच को जीत सकती है, लेकिन फिर 17वें ओवर में सुनील नरेन ने शुभमन गिल को आउट कर गुजरात की जीत की उम्मीद को खत्म कर दिया. शुभमन गिल ने 49 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल रहा. गिल और बटलर के बीच 126 रनों की साझेदारी हुए. 

जोस बटलर और साई सुदर्शन ने लगाया अर्धशतक

इसके बाद एक अच्छी पारी खेलकर जोस बटलर आउट हुए. बटलर ने 35 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहा. वहीं रिटायर्ड-हर्ट हुए साई सुदर्शन दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरे और 28 गेंद पर नाबाद 53 रनों की पारी खेली.  

KKR के लिए फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन ने लगाए अर्धशतक

गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवरों में सिर्फ 2 विकेट पर 247 रनों का स्कोर खड़ा किया था. फिन एलन ने 35 गेंदों पर 93 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 10 छक्के लगाए. वहीं अंगकृष रघुवंशी 44 गेंद पर 4 चौके और 7 छक्के की ममद से नाबाद 82 रन बनाए. कैमरून ग्रीन ने 28 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 52 रन बनाए. गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद सिराज और साई किशोर को एक-एक सफलता मिली.गुजरात के सभी गेंदबाजों की पिटाई हुई है. 

यह भी पढ़ें: सुनील नरेन ने किया वो कारनामा जो 19 साल के IPL इतिहास में गेल-डिविलियर्स और पोलार्ड नहीं कर सके, बने पहले विदेशी खिलाड़ी

IPL 2026 KKR vs GT: शुभमन गिल और जोस बटलर की पारी नहीं दिला सकी गुजरात को जीत, कोलकाता ने 29 रनों से हराया





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button