UP News: परीक्षा देने निकली थी नीतू, हाईवे किनारे मिली लाश… बरेली मर्डर मिस्ट्री में अब बड़ा खुलासा – INA

Bareilly News: त्तर प्रदेश के बरेली में डीएलएड की छात्रा का शव मिलने के मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है. पहले अज्ञात मानी जा रही छात्रा की पहचान हो गई है. छात्रा शेरगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुर गांव की रहने वाली 23 वर्षीय नीतू गंगवार बहेड़ी कस्बा के दर्शन सिंह डिग्री कॉलेज से डीएलएड की पढ़ाई कर रही थी. वह बरेली में अपने मौसा के घर रहकर फरीदपुर में परीक्षा देने जाती थी. छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पिता सोमपाल गंगवार ने हत्या की आशंका जताते हुए चार लोगों पर शक जाहिर किया है. पुलिस अब मामले की कई एंगल से जांच कर रही है.

दरअसल, पूरी घटना सीबीगंज थाना क्षेत्र के बड़ा बाइपास के पास खना गोटिया गांव जाने वाले रास्ते का है. शुक्रवार को हाईवे किनारे खेत में छात्रा का शव पड़ा मिला था. खेत की तरफ गए लोगों ने शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही सीबीगंज पुलिस मौके पर पहुंची. थोड़ी देर बाद फील्ड यूनिट, फॉरेंसिक टीम और एसएसपी अनुराग आर्य भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई. छात्रा के मुंह से खून निकल रहा था और शरीर पर चोट के निशान थे। शुरुआती जांच में गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था.

परीक्षा देकर घर नहीं पहुंची थी छात्रा

अब जांच में सामने आया है कि मृतका डीएलएड की छात्रा थी। वह बरेली में अपने मौसा के यहां रह रही थी और फरीदपुर में परीक्षा देने जाती थी. 15 मई को वह परीक्षा देने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं पहुंची. परिवार वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी. परिजनों के मुताबिक, छात्रा को रोज बाइक से बरेली के सैटेलाइट बस अड्डे तक मौसा छोड़ने जाते थे. वहां से वह सवारी वाहन से फरीदपुर परीक्षा केंद्र जाती थी. इस बार भी वह परीक्षा देने गई थी, लेकिन फिर घर नहीं लौटी.

पिता सोमपाल ने चार लोगों पर जताया शक

मृतका के पिता सोमपाल गंगवार का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए चार लोगों पर शक जताया है. पिता का कहना है कि इनमें एक युवक लखीमपुर का रहने वाला है. आरोप है कि वही युवक एक दिन पहले भी छात्रा को घर छोड़कर गया था.

ये भी पढ़ें:प्यार हो तो ऐसा! जख्मी दुल्हन का हाथ थामने अस्पताल पहुंचा दूल्हा, लिए सात फेरे

पिता सोमपाल गंगवार का कहना है कि छात्रा की हत्या की गई है और आरोपियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए. पिता सोमपाल गंगवार ने कहा कि उनकी बेटी पढ़ाई कर रही थी और उसका किसी से कोई विवाद नहीं था. ऐसे में उसकी मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है.

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

मृतका के मौसा और पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि जब छात्रा गायब हुई थी, तब पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की. परिवार को एक थाने से दूसरे थाने भेजा जाता रहा. अगर शुरुआत में पुलिस तेजी दिखाती तो शायद छात्रा की जान बच सकती थी. आरोप है कि पुलिस ने गुमशुदगी को गंभीरता से नहीं लिया. अब मौत के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है.

कई टीमों को जांच में लगाया गया

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्रा आखिरी बार किसके साथ देखी गई थी और वारदात कैसे हुई. पुलिस ने छात्रा की पहचान होने के बाद अब उसके संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह साफ हो सकेगी. इलाके में इस घटना के बाद डर और का माहौल बना हुआ है.

मनवीर सिंह
मनवीर सिंह

मैं मनवीर सिंह 6 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं. 5 साल से टीवी9 भारतवर्ष न्यूज चैनल में सेवा दे रहा हूं. इससे पहले आजतक न्यूज चैनल के लिए भी काम किया है. क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरें पसंद हैं.

Read More

google button

परीक्षा देने निकली थी नीतू, हाईवे किनारे मिली लाश… बरेली मर्डर मिस्ट्री में अब बड़ा खुलासा


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button