खबर शहर , Agra News: आगरा सिटी में आज के कार्यक्रम – INA

धर्म-कर्म
मेला- बाबा भोलेनाथ दियालेश्वर मेला समिति का भुजरिया मेला, बोदला चौराहा पर रात 8 बजे।
– पंचकुइयां भुजरिया मेला समिति का प्राचीन भुजरिया मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम, पंचकुइयां चौराहा पर शाम 6:45 बजे।
महायज्ञ- सकल दिगंबर जैन समाज का श्री शांतिनाथ महामंडल विधान समापन व शांति महायज्ञ, गुदड़ी मंसूर खां पर सुबह 7 से 11 बजे।
महोत्सव- श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल का जन्माष्टमी महोत्सव के तहत भट्टी पूजन, बल्केश्वर पर सुबह 9 बजे।
खेल
उद्घाटन- खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय खेल दिवस का उद्घाटन, एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पर सुबह 11 बजे।
स्वास्थ्य
शिविर- आगरा विकास मंच का निशुल्क हड्डी रोग जांच एवं परामर्श शिविर, 117, जयपुर हाउस पर सुबह 9 से 11 बजे।
अन्य
लोकार्पण- नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स उत्तर प्रदेश, आगरा, चैंबर की अपडेटेड वेबसाइट का लोकार्पण, जीवनी मंडी स्थित चैंबर सभागार में शाम 4 बजे।