खबर शहर , Agra News: मई गांव में मिला जहरीला सांप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू – INA

बटेश्वर। मई गांव में मंगलवार को किसान विजय कुमार शर्मा के घर की दीवार में जहरीला सांप (रसेल वाइपर) छिपा मिला। घर में सांप देखते ही परिजन में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी के निर्देश पर वन दरोगा धर्मेंद्र कुमार, वन रक्षक शिवम यादव और विमल दुबे ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।