Sport : अब शुरू हुआ असली IPL! RCB के बाद इन 2 टीमों की प्लेऑफ में एंट्री तय, चौथे स्पॉट के लिए 3 टीमों के बीच है जंग #INA

IPL 2026 Points Table Update : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए अब प्लेऑफ के काफी नजदीक आ पहुंचा है. रविवार को धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया. मगर, अभी भी टॉप-4 के 3 स्पॉट खाली हैं, जिसके लिए टीमों के बीच जंग जारी है. तो आइए रविवार को खेले गए बल हेडर मुकाबलों के बाद जान लेते हैं कि अंक तालिका का क्या हाल है. कौन-कौन सी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की जंग लड़ रही हैं.
RCB बनी IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम
रविवार को पंजाब किंग्स के साथ खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 23 रनों से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही अब आरसीबी ने IPL 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. बेंगलुरु इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. इतना ही नहीं अब आरसीबी का टॉप-2 में रहना भी यहां से कंफर्म ही लग रहा है. IPL 2026 में RCB ने अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें 9 मैच जीते हैं, 4 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह बोल्ड आर्मी 18 अंक के साथ अंक तालिका में नंबर-1 पर काबिज है.
.@RCBTweets top of the table and the only side with a sealed qualification ❤️
What will the Top 4 look like at the end of the league stage? 🧐#TATAIPL | #KhelBindaas pic.twitter.com/mgNn9sesXi
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
2 टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय
2 टीमें आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने के काफी नजदीक हैं. इसमें से एक है गुजरात टाइटंस और दूसरी है सनराइजर्स हैदराबाद. GT ने इस सीजन अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें 8 मैच जीते हैं, 5 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह 16 अंक के साथ गुजरात की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है. वहीं, SRH ने इस सीजन 12 मैच खेले हैं, जिसमें 7 मैच जीते हैं और 5 मैचों में हार का सामना किया है.
इस तरह हैदराबाद की टीम 14 अंक के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है. ऐसे में जीटी अगर आखिरी लीग मैच जीतती है, तो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी और टॉप-2 में खत्म कर सकती है. वहीं, हैदराबाद की टीम के पास 2 मैच बचे हैं और यदि वह दोनों जीत लेती है, तो टॉप-2 में फिनिश कर सकती है. जबकि एक मैच जीतकर भी वह प्लेऑफ में पहुचंने की दावेदार होगी.
Another 𝗺𝗲𝗴𝗮 𝗺𝗶𝗹𝗲𝘀𝘁𝗼𝗻𝗲 in an epic 2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ season 🤩
Which has been your favourite team performance? 👇#TATAIPL | #KhelBindaas pic.twitter.com/EC3JF6jhCA
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
चौथे स्पॉट के लिए 3 टीमों के बीच है जंग
IPL 2026 के प्लेऑफ के प्लेऑफ में चौथी टीम कौन सी पहुंचेगी, ये सवाल इस वक्त हर क्रिकेट फैन के जहन में है. चौथे स्पॉट के लिए एक या दो नहीं बल्कि 3 टीमों के बीच टक्कर है. पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स. इन टीमों को अपने बचे हुए मैच जीतने तो हैं ही, साथ ही साथ प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा.
आपको बता दें, पंजाब किंग्स के पास 13 अंक हैं, मगर उसके पास एक ही लीग मैच बचा है. जबकि चेन्नई और राजस्थान के पास 12-12 अंक हैं और इनके पास 2-2 मैच हैं. तो इनके पास 16-16 अंक तक पहुंचने का मौका है. अब देखने वाली बात होगी कि प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम कौन सी होगी.
ये भी पढ़ें: 6 मैच लगातार हारने के बाद क्या अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है पंजाब किंग्स? बना ये नया समीकरण
अब शुरू हुआ असली IPL! RCB के बाद इन 2 टीमों की प्लेऑफ में एंट्री तय, चौथे स्पॉट के लिए 3 टीमों के बीच है जंग
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









