Tach – फ्री वीजा और हाई सैलरी का लालच? विदेशी नौकरी का ऑफर हो सकता है बड़ा स्कैम, ऐसे पहचानें और बचें

Last Updated:
आजकल WhatsApp, Telegram और ईमेल के जरिए विदेशी नौकरी के नाम पर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. फर्जी जॉब ऑफर्स में अच्छी सैलरी, फ्री वीजा और विदेश यात्रा का लालच देकर लोगों से पैसे लिए जाते हैं. जानें बचाव और ऐसे ऑफर को पहचानने का तरीका…
विदेश नौकरी के नाम पर हो रही साइबर ठगी कैसे पहचानें
आजकल युवाओं को विदेश में अच्छी नौकरी, हाई सैलरी और फ्री वीजा का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह बहुत एक्टिव हैं. वॉट्सऐप, ईमेल और टेलीग्राम पर ‘Congratulations! You have been selected for a job in Canada/Dubai/UK’ जैसे मैसेज रोजाना आ रहे हैं. इन फर्जी जॉब ऑफर्स में फंसकर कई युवा अपना समय, पैसा और करियर बर्बाद कर बैठते हैं.
ठग पहले आपको आकर्षक जॉब ऑफर भेजते हैं- अच्छी सैलरी, फ्री टिकट, फ्री रहने की जगह. फिर वे आपको छोटी-छोटी फीस मांगते हैं- वीजा प्रोसेसिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, पुलिस क्लियरेंस या मेडिकल टेस्ट के नाम पर. एक बार पैसे भेज दिए तो वे गायब हो जाते हैं.
कभी-कभी वे आपके आधार, PAN या बैंक डिटेल्स भी मांग लेते हैं.
इन संकेतों से पहचानें फर्जी ऑफर
- बहुत ज्यादा सैलरी: बिना अनुभव के 1-2 लाख रुपये महीना सैलरी का ऑफर.
- तुरंत जवाब मांगना: ‘आज ही फीस भेजो, कल वीजा लग जाएगा’ जैसी जल्दबाजी.
- अजनबी नंबर से मैसेज: आमतौर पर विदेशी नंबर (+1, +44, +971) से वॉट्सऐप मैसेज.
- कंपनी की वेबसाइट न होना या फेक वेबसाइट.
- पैसे मांगना: जॉब ऑफर देने वाली कोई भी असली कंपनी पहले पैसे नहीं मांगती.
- ग्रामर गलतियां: मैसेज में इंग्लिश में बहुत सारी गलतियां.
- लिंक भेजना: किसी लिंक पर क्लिक करने या फॉर्म भरने को कहना.
अगर आपको ऐसा ऑफर मिले तो क्या करें?
किसी भी लिंक पर क्लिक न करें, अपना कोई भी पर्सनल या बैंक डिटेल शेयर न करें, स्क्रीनशॉट लेकर तुरंत ब्लॉक कर दें. साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें- cybercrime.gov.in या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें. अपने बैंक को भी सूचित करें अगर कोई पेमेंट कर दिया हो.
सलाह: नौकरी के लिए हमेशा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या LinkedIn से अप्लाई करें. किसी भी विदेशी जॉब के लिए एजेंट को पैसे न दें. परिवार या किसी एक्सपीरियंस्ड व्यक्ति से सलाह जरूर लें.
विदेश जाने का सपना देखना अच्छा है, लेकिन फर्जी ऑफर्स के चक्कर में अपना भविष्य बर्बाद न करें. वॉट्सऐप पर आने वाले ज्यादातर ‘विदेश में नौकरी’ वाले मैसेज फर्जी होते हैं.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Source link









