यूपी – Lucknow: लखनऊ में छठ पूजा पर बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय अवकाश घोषित, पर सार्वजनिक अवकाश नहीं – INA

Table of Contents

राजधानी लखनऊ में 7 नवंबर दिन बृहस्पतिवार को छठ पर्व के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, यह सार्वजनिक अवकाश नहीं है इसलिए सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे।

छठ पर अवकाश को लेकर लखनऊ के जिलाधिकारी ने फैसला लिया है। मैनुअल आफ गवर्नमेन्ट आर्डस (संशोधित) 1981 संस्करण पैरा-247 (सी) की व्यवस्था के अनुसार किसी भी जिले का अधिकारी अपने स्तर से तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर सकता है।

ऐसे में गुरूवार को छठ पूजा पर्व के उपलक्ष्य मे जनपद लखनऊ में जिला स्तरीय स्थानीय अवकाश रहेगा। हालांकि, आदेश में यह भी कहा गया है कि विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवं अन्य विभागों में जहां पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है वहां घोषित स्थानीय अवकाश लागू नहीं होगा।

जिले के सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News