खबर शहर , UP: नौकरी पर रखा था भरोसेमंद, कंपनी का लैपटॉप और नकदी लेकर रफूचक्कर हुआ अकाउंटेंट; FIR हुई दर्ज – INA

आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में स्थित होटल पॉम बुर्ज के अकान्टेंट पर लैपटॉप और 28 हजार रुपये की चोरी का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

कमला नगर निवासी आदेश नारायण ने बताया कि वह होटल पॉम बुर्ज में जीएम हैं। होटल में पीलीभीत के सिविल लाइंस निवासी अनूप श्रीवास्तव को अकाउंटेंट की नौकरी पर रखा गया था।

उन्हें होटल और नोएडा स्थित डिजाइन एंड प्रिंटस फैक्टरी के खातों का लेनदेन देखना था। 28 फरवरी को अनूप ने बिना सूचना दिए काम पर आना बंद कर दिया। इसके बाद जांच की गई तो वह अपने साथ कंपनी का लैपटॉप और 28 हजार रुपये चोरी कर के ले गया है।

थानाध्यक्ष रकाबगंज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button