Sports- एशियन गेम्स में सुचिका तरियाल के साथ हुई बेईमानी?: बराबरी का रहा मुकाबला, फिर क्यों फाइनल की रेस से हुईं बाहर? -#INA

एशियन गेम्स 2026 में भारत की सुचिका तरियाल ने पारंपरिक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स यानी MMA में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह सेमीफाइनल में हार गईं और उनका फाइनल में पहुंचने का सपना बेहद नाटकीय अंदाज में टूट गया। सिंगापुर की तेओ हुई हून के खिलाफ महिलाओं की 60 किग्रा सेमीफाइनल बाउट में सुचिका मुकाबला हारकर बाहर नहीं हुईं। आधिकारिक विरोध और समीक्षा के बाद मुकाबले को ड्रॉ घोषित किया गया, लेकिन इसके बाद वजन के नियम ने फाइनलिस्ट तय किया। मुकाबले के बाद भारतीय पक्ष ने आधिकारिक विरोध दर्ज कराया। इस मामले में आधिकारिक विरोध दर्ज कराया गया, जिसके लिए 1,000 डॉलर की फीस जमा की गई। यह फीस महासंघ और निखिल कुंदर ने दी। इसके बाद मुकाबले के फैसले की दोबारा समीक्षा की गई।


Credit By Amar Ujala

Back to top button