Sport : IND vs ENG: पिछले बार भारत ने ब्रिस्टल में इंग्लैंड को चटाई थी धूल, क्या इतिहास दोहरा पाएगी टीम इंडिया #INA

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20I मैचों की सीरीज जारी है. इस सीरीज में टीम इंडिया का अब तक बेहद ही खराब प्रदर्शन रहा है. पहला मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद, इंग्लैंड की टीम ने लगातार 2 मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है. अब टीम इंडिया सीरीज बराबरी करना चाहेगी, लेकिन इसके लिए भारत को बचे दोनों मैच जीतने होंगे. भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच ग्लूस्टरशायर के ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा, तो चलिए जानते हैं कि इस मैदान पर टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड कैसा है.
ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड में टीम इंडिया ने खेला है एक T20I मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच 9 जुलाई को ग्लूस्टरशायर के ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड 100% जीत का है. भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है और उसमें शानदार जीत दर्ज की थी. ग्लूस्टरशायर के ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड में भारत ने अपना एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच साल 2018 में खेला था. 8 जुलाई 2018 को भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड में खेला गया था. इस मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया था.
भारत ने आसानी से चेज किया था 201 रनों का लक्ष्य
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 198 रन बनाए थे. इंग्लैंड के लिए जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 67 रनों की पारी खेली थी. जोस बटलर ने 34 रन और एलेक्स हेल्स ने 30 रन बनाए थे. वहीं भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने 4 विकेट लेकर धमाल मचाया था. जवाब में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के शतक के दम पर सिर्फ 18.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 201 रनों के लक्ष्य को आसानी से चेज कर लिया था.
रोहित शर्मा का शतक, हार्दिक पांड्या का धमाल
टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा ने 56 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल थे. वहीं विराट कोहली ने 29 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए थे. जबकि हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 14 गेंदों पर नाबाद 33 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. इस दौरान हार्दिक ने 4 चौके और 2 छक्के लगाए थे.
2-0 से सीरीज में पीछे चल रही है टीम इंडिया
इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20I मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से पिछड़ गई है. पहला मैच बारिश की वजह से रद्द रहा. दूसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया. इसके बाद तीसरे टी20 मैच में भारत का प्रदर्शन और भी खराब रहा. टीम इंडिया को 125 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. तीसरे टी20 मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 201 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 11.4 ओवरों में 76 रनों पर सिमट गई और इंग्लैंड ने 125 रनों के बड़े अंतर से मैच को अपने नाम कर लिया है. टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में रनों के अंतर से भारत की यह सबसे बड़ी हार है. इस प्रदर्शन को देखते हुए सीरीज में बराबरी करना तो दूर, अब भारतीय टीम की चिंता क्लीन स्वीप से बचने की होगी.
England win the 3rd T20I by 125 runs . lead the series 2-0.
Scorecard ▶️ https://t.co/jan4S8zsaV#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/JKung77cru
— BCCI (@BCCI) July 7, 2026
यह भी पढ़ें: Explainer: क्या मेसी को बचाने के लिए FIFA ने किया पक्षपात? जानें Argentina vs Egypt मैच क्यों रहा इतना विवादित!
IND vs ENG: पिछले बार भारत ने ब्रिस्टल में इंग्लैंड को चटाई थी धूल, क्या इतिहास दोहरा पाएगी टीम इंडिया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,