Sport : IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले कम नहीं हो रही टीम इंडिया की मुश्किलें, अब एक और खिलाड़ी के खेलने पर सस्पेंस #INA

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है. भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले ही इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. अब एक और खिलाड़ी के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. हम बात कर रहे हैं टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज साई सुदर्शन की. टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया आज 4 अगस्त को श्रीलंका के लिए रवाना चुकी है, लेकिन रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि साई सुदर्शन टीम के साथ श्रीलंका नहीं गए हैं.
साई सुदर्शन टीम इंडिया के साथ नहीं गए श्रीलंका
शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका रवाना हो चुकी है. टीम के सभी खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, लेकिन साई सुदर्शन नहीं दिखे. इससे पहले रिपोर्ट्स सामने आई की साई सुदर्शन आज टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे. ऐसे में साई सुदर्शन के खेलने पर सस्पेंस और भी गहरा गया है, क्योंकि श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए सुदर्शन का चयन फिटनेस के अधीन हुआ था.
– Sai Sudharsan will not travel with the Indian team from Mumbai today. Although he has resumed batting, he is still short of full fitness. ❌
The rest of the squad is set . arrive in Colombo later this afternoon. 🇮🇳 (Rohit Guglan) pic.twitter.com/fNc2agmala
— Danish (@BhttDNSH100) August 4, 2026
साई सुदर्शन का फिटनेस के अधीन हुआ था चयन
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, तब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज साई सुदर्शन को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन दोनों के नाम के सामने बीसीसीआई ने स्टार लगाया था. इसका मतलब यह था कि जब ये दोनों खिलाड़ी पूरी तरह से फिट होंगे, तभी खेलेंगे, नहीं तो सीरीज से बाहर हो जाएंगे. यानी दोनों का टीम में चयन फिटनेस के अधीन हुआ था. जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए तो उन्हें बाहर कर दिया गया. बुमराह की जगह टीम इंडिया के स्क्वाड में जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी को शामिल किया गया है, लेकिन साई सुदर्शन अभी स्क्वाड में शामिल तो हैं, पर उनका टीम इंडिया के साथ श्रीलंका नहीं जाना कई सवाल खड़े कर रहा है.
भारतीय टीम 7 अगस्त से खेलेगी तीन दिन का प्रैक्टिस मैच
भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी. यह 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच होगा, जो 7 अगस्त से 9 अगस्त तक खेला जाएगा. पहले यह प्रैक्टिस मैच 4 दिन का खेला जाना था, लेकिन इसमें बदलाव किया गया. इसी प्रैक्टिस मैच से पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी कि साई सुदर्शन पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त को खेलने उतरेंगे या नहीं. अगर वह इस सीरीज से बाहर होते हैं, तो टीम इंडिया के पास एक विकल्प मौजूद है. इस सीरीज के लिए टीम के स्क्वाड में देवदत्त पडिक्कल को भी शामिल किया गया है. ऐसे में यदि साई सुदर्शन बाहर होते हैं, तो पडिक्कल की किस्मत चमक सकती है और उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. पडिक्कल को अब तक उतने मौके नहीं मिले हैं, जितने मिलने चाहिए थे. अब देखने वाली बात होगी कि टीम इंडिया की प्लेइंग 11 क्या होगी.
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की अपडेट टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन* (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी.
यह भी पढ़ें: विराट कोहली या रोहित शर्मा किसने साउथ अफ्रीका में लगाए सबसे ज्यादा शतक, जहां खेला जाएगा 2027 वनडे वर्ल्ड कप
IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले कम नहीं हो रही टीम इंडिया की मुश्किलें, अब एक और खिलाड़ी के खेलने पर सस्पेंस
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,