Sports- CWG 2026: राज ठाकरे से मिलने के लिए 2 घंटे तक इंतजार करते रहे गोल्ड मेडलिस्ट गावित, फिर भी नहीं हो सकी मुलाकात -#INA

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले पैरा एथलीट दिलीप गावित गुरुवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात नहीं कर सके। गावित के कोच वैजनाथ काले ने दावा किया कि निमंत्रण मिलने के बावजूद दोनों करीब दो घंटे तक इंतजार करते रहे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। कोच वैजनाथ काले के मुताबिक, ‘राज ठाकरे इन दिनों नाशिक दौरे पर हैं और दिलीप गावित को उनसे मिलने के लिए बुलाया गया था। हालांकि तय समय पर पहुंचने के बाद भी उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।’


Credit By Amar Ujala

Back to top button