खबर शहर , आगरा में कल शाम से ट्रैफिक डायवर्जन: परिक्रमा मार्ग पर वाहनों की नो एंट्री, ये रूट प्लान देखकर घर से निकलें – INA

भारी वाहनों के लिए तय मार्ग

– दिल्ली से आने वाले भारी वाहन मथुरा के टाउनशिप चौराहे से गोकुल बैराज, उत्तरी बाईपास और यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर भेजे जाएंगे।

– हाथरस से आने वाले भारी वाहनों को सिकंदराराऊ या मथुरा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

– फिरोजाबाद, ग्वालियर, जयपुर, जलेसर, हाथरस और मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए दक्षिणी बाईपास, इनर रिंग रोड, यमुना एक्सप्रेस-वे और वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

– रैपुरा जाट से कुबेरपुर कट तक एनएच-19 पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

– रोहता नहर, रुनकता, रामबाग, टेढ़ी बगिया, तोरा चौकी, मलपुरा, खंदौली और अन्य प्रवेश मार्गों से भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button